भारतीय सिनेमा ने 19 अगस्त को अपना एक अनमोल सितारा खो दिया। मशहूर संगीतकार खय्याम का निधन हो गया है। खय्याम के नाम से मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी का सोमवार रात करीब 9:30 बजे मुंबई के सुजॉय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।
मशहूर संगीतकार खय्याम ने दुनिया को कहा अलविदा, फेफड़ों की बीमारी से लड़ रहे थे जंग
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
