तेलुगू और हिंदी में लगभग 70 फिल्में देने वाले निर्देशक-निर्माता टी रामा राव का बुधवार तड़के चेन्नई में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उम्र संबंधी बीमारी के कारण निर्माता का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें कि टी रामा राव तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर श्रीदेवी तक, एनटीआर से लेकर एएनआर तक वह भारत के कई टॉप स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में जुदाई, मांग भरो सजना, एक ही भूल, अंधा कानून, इंकलाब, ये तो कमाल हो गया, जॉन जानी जनार्दन, नसीब अपना अपना, नाचे मयूरी, बुलंदी शामिल हैं। अगर आप टी रामा राव की कलाकारी को देखना चाहते हैं, तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इनकी ये पांच फिल्में स्ट्रीम कर सकते हैं।
T Rama Rao: कई चर्चित हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते थे टी रामा राव, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन