एक्ट्रेस और काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती हैं । हॉस्पिटल के अनुसार, तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नाम की बीमारी है । तनुजा का ऑपरेशन हो चुका है । 75 साल की तनुजा को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
तनुजा की देखभाल उनकी दोनाें बेटियां काजोल और तनीषा कर रही हैं। काजोल को अस्पताल के बाहर स्पॉट भी किया गया था। तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। अब उनकी बेटी काजोल और दामाद अजय देवगन बड़े स्टार्स हैं ।
3 of 5
tanuja
- फोटो : social media
तनुजा की छोटी बेटी तनीषा ने भी फिल्माें में हाथ आजमाया लेकिन वो अपनी बहन जैसा कमाल नहीं दिखा पाईं । फिल्म 'मोहब्बतें' से तनीषा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। बता दें कि अजय देवगन के पिता यानी काजोल के ससुर वीरू देवगन का सोमवार को निधन हो गया था ।
4 of 5
tanuja
- फोटो : social media
काजोल अपने ससुर के निधन से बेहद दुखी हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो ऐश्वर्या राय के गले लगकर रोती नजर आई थीं। वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे। उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
5 of 5
Veeru devgan
- फोटो : Self
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार, रानी मुखर्जी, सनी देओल, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे थे । वीरू के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे । उनके निधन से बिग बी को झटका लगा है ।