{"_id":"5c22f9b1bdec22571463d7c9","slug":"vella-raja-review-amazon-prime-tamil-web-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Review: बाहुबली और विक्रम वेधा के बीच झूलती रूटीन अपराध गाथा है वेल्ला राजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Review: बाहुबली और विक्रम वेधा के बीच झूलती रूटीन अपराध गाथा है वेल्ला राजा
Wed, 26 Dec 2018 09:21 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
वेल्ला राजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू- वेल्ला राजा: वेब सीरीज
कलाकार: बॉबी सिम्हा
ओटीटी मतलब ओवर द टॉप यानी निर्माता से दर्शक तक वीडियो कंटेंट की सीधी डिलिवरी। अपनी पसंद के हिसाब से फिल्में, सीरीज कॉमेडी शो और डॉक्यूमेंट्री देखने वालों के लिए साल 2018 परिवर्तन का साल रहा है। परिवर्तन कंटेंट बनाने वालों के लिए भी हो रहा है। बाहुबली बनी तेलुगू में लेकिन सबसे ज्यादा कमाई इसके हिंदी संस्करण ने की। वेल्ला राजा इसी परंपरा को आगे बढ़ाती सीरीज है।

गुहन की ये सीरीज आकर्षित करती है तो अपने लेखन और निर्देशन के चलते। वेल्ला राजा के लिए सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर जैसी सीरीज ने टेबल तैयार किया है। सीरीज में मसाले भी सारे हैं। छौंक भी गुहन ने सही लगाया है बस आंच कहां धीमी करनी है और कहां कहानी को तेज आग पर पकाना है इसे वह सही से पकड़ नहीं पाए।
सीरीज की शुरूआत में ही ये तय हो जाता है कि ये महिला और पुरुष के अहं के टकराव के माहौल में रची अपराध गाथा है। दिक्कत यहां ये है कि विक्रम वेधा में हीरोइन की तस्करी को लेकर माफिया और पुलिस के टकराव की कहानी हिंदी पट्टी के दर्शक पहले ही देख चुके हैं और अब वह कुछ इसके आगे की कहानी चाहते हैं।

वेल्ला राजा में देवा अपना साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश में दिखता है। बॉबी सिम्हा ने लीड रोल में काम अच्छा किया है बस उनके किरदार का विस्तार थोड़ा कमजोर है। सीरीज की कहानी में कई अंतर्कथाएं हैं जैसे एक केमिकल फैक्ट्री का प्रदूषण, दफ्तर में चलने वाली सियासत और किरदारों की अपनी समस्याएं। गुहन ने देवा को लार्जर दैन लाइफ तो बना दिया पर इस चक्कर में इन मानवीय अंतर्कथाओं की बुनावट वह सही से कस नहीं पाए।