बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन (Veeru Devgan) के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। वीरू देवगन का हिंदी सिनेमाजगत में क्या कद है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए। वीरू देवगन की पहली फिल्म बतौर एक्शन डायरेक्टर 'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) थी। यह फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 45 साल हो चुके हैं। ना केवल यह फिल्म सुपहिट हुई थी बल्कि इस फिल्म का एक एक्शन सीन बहुत मशहूर हुआ था। इस सीन को डायरेक्ट करने के बाद ही वीरू रातोंरात स्टार बन गए थे।
2 of 5
Roti Kapada Aur Makaan
- फोटो : twitter
'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) फिल्म को मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने ना केवल डायरेक्ट किया बल्कि वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। इसके साथ ही फिल्म के राइटर थे और फिल्म में अभिनय भी किया था। इस फिल्म में मनोज कुमार के अलावा शशि कपूर, जीनत अमान, अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी के अलावा कई और स्टार्स थे। इस फिल्म की ना केवल कहानी लोगों को रास आई बल्कि अमिताभ बच्चन का एक हाथ से बाइक चलाने वाले खतरनाक स्टंट ने भी लोगों को इंप्रेस किया।
3 of 5
Amitabh Bachchan bike scene from Roti Kapada Aur Makaan
- फोटो : file photo
फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को एक हाथ से बाइक चलानी थी जो काफी मुश्किल था। फिल्म का यह एक्शन सीन जिसने भी देखा वह देखकर हैरान रह गया। यहां तक कि इस सीन को शूट करते वक्त बिग बी भी डर गए थे। इस एक्शन सीन को वीरू देवगन ने ही डायरेक्ट किया था जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। वीरू देवगन ने मनोज कुमार के साथ एक फिल्म में बतौर एक्टर भी काम किया है। इस फिल्म का नाम 'क्रांति' है जो कि साल 1981 में रिलीज हुई थी।
4 of 5
manoj kumar
- फोटो : file photo
वीरू देवगन के निधन की खबर से मनोज कुमार बहुत आहत है। हिंदी सिनेमा के सम्राट मनोज कुमार ने वीरू देवगन के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कहा- 'वीरू बहुत ही मेहनती इंसान और ईमानदार थे। उनकी आंखों में काम को लेकर ललक दिखती थी। फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में अमिताभ बच्चन द्वारा एक हाथ से स्टंट करने वाले सीन को वीरू देवगन ने डायरेक्ट किया था जिससे वह रातोंरात मशहूर हो गए थे।'
5 of 5
Ajay Devgn and Veeru Devgn
- फोटो : twitter
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे।