मुंबई में सभी सितारे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जमीं पर उतरे। इन स्टार्स में काजोल, अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान के अलावा कई सारे स्टार्स नजर आए। इन सबके बीच जिस स्टार पर सबकी निगाहें जाकर टिकीं वह कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन (Varun Dhawan) हैं।
वरुण धवन की ये दरियादिली देख करेंगे तारीफ, वोट डालने से पहले बूढ़ी महिला की ऐसे की मदद
बड़े पर्दे पर हीरो बनकर लोगों को अपनी एक्टिंग के कायल बनाने वाले वरुण ने पोलिंग बूथ पर कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद लोग उन्हें असली हीरो बता रहे हैं। वरुण पोलिंग बूथ पर वोट डालने जा रहे थे। इस बीच वरुण की नजर एक बूढ़ी महिला पर पड़ीं।
महिला की उम्र ज्यादा थी और उन्होंने कमर में बेल्ट बांधी हुई थी। महिला को सीढ़िया चढ़ने में तकलीफ हो रही थी। वरुण ने महिला का हाथ पकड़ा और उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर लाने में मदद की। वरुण की यह दरियादिली लोगों को खूब भा रही हैं।
इस तस्वीर में वरुण महिला की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं महिला खुश नजर आ रही हैं। वरुण पोलिंग बूथ पर पिता डेविड धवन के साथ वोट डालने आए थे। वोट डालने के बाद दोनों ने कैमरे में स्याही लगी उंगली भी दिखाई। वोट डालने के बाद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और लोगों से मताधिकार करने की अपील की।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
स्याही वाली उंगली दिखाते हुए वरुण ने तस्वीर शेयर की और लिखा- 'जाओ और वोट करो। जय हिंद।' फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वरुण की कलंक फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म से काफी उम्मीदे थीं हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिलहाल वरुण रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग में बिजी हैं।