{"_id":"676110342e017d202a065a4e","slug":"varun-dhawan-shares-an-adorable-photo-with-kids-says-it-is-christmas-with-baby-johnny-fans-reaction-viral-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:16 AM IST
सार
Varun Dhawan Viral Baby John Photo: वरुण धवन अपनी अगली आगामी बहुचर्चित एक्शन ड्रामा फिल्म बेबी जॉन के लिए कमर कस ली है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अभिनेता फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर वायरल हो गई है और प्रशंसकों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ वरुण धवन ने बेबी जॉन स्टाइल में मनाया क्रिसमस
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है, जो 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दलपति विजय ने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था और एटली कुमार ने निर्देशन किया था। अब एटली इस फिल्म का हिंदी रीमेक बेबी जॉन लेकर आ रहे हैं, जिसमें वरुण धनन, कीर्ति सुरेश मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वरुण ने आज कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण का पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण धवन ने एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बच्चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा, "यह क्रिस मास है बेबी जॉनी के साथ।"
प्रशंसकों को पसंद आया वरुण का अंदाज
वरुण की इस तस्वीर पर अब प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "मेरे प्यारे, हमेशा तुमसे प्यार करेंगे, बेबी जॉन राज करने वाला है। हमेशा तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रहा हूं।" एक और प्रंशसक ने लिखा, "आह बेबी जॉन को बेबी के साथ देखकर खुशी हुई।"
Sky Force: स्काई फोर्स के सेट से शेयर हुईं BTS तस्वीरें, देखिए कौन है यह खूबसूरत अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
फिल्म थेरी-बेबी जॉन
तमिल ओरिजिनल, थेरी, 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विजय के अलावा फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु और एमी जैक्सन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। अब थेरी का रीमेक बेबी जॉन आ रही है, जिसमें वरुण धवन के अलावा वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान, दिलजीत दोसांझ और सान्या मल्होत्रा का स्पेशल कैमियो भी है, जो फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन का टीजर और ट्रेलर पहले ही दर्शकों के दिलों को जीत चुका है। वरुण के किरदार और उनकी बेटी के बीच के बंधन को जिस तरह से दिखाया गया है, वह किसी के भी मन पर अपना कब्जा जमा लेगा। इस फिल्म में वरुण एक समर्पित पिता के रूप में बेहद कूल और भावुक नजर आ रहे हैं, जो एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाता है। यह फिल्म इस साल 25 दिसंबर, क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने गृह मंत्री अमित शाह को क्यों कहा 'हनुमान', बोले- 'मैं कोई राजनीतिक आदमी नहीं हूं'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।