मल्टी स्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म के कई गाने रिलीज भी किए जा चुके हैं। इसमें से एक 'फर्स्ट क्लास' गाना फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। गाने में वरुण धवन और हरलीन सेठी का जबरदस्त डांस और कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके इतर वरुण और हरलीन का इस गाने पर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जमकर नाचे वरुण धवन, वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में वरुण और हरलीन के साथ कोरियोग्राफर मेलविन यस भी नजर आ रहे हैं जिन्होंने यह डांस कोरियोग्राफ किया है। हरलीन सेठी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अब फर्स्ट क्लास है या डिक्टिशन है ये तो आप ही लोग तय करेंगे'।
..The 'Hook Step' With #firstclass boys 👌🏼@melvinlouis @varundvn
A post shared by Harleen Sethi (@itsharleensethi) on
बता दें कि फिल्म 'कलंक' की बात करें तो ये एक प्रेम कहानी फिल्म है। फिल्म में माधुरी दीक्षित-बहार बेगम, संजय दत्त-बलराज चौधरी, आलिया भट्ट-रूप, सोनाक्षी सिन्हा-सत्य चौधरी, वरुण धवन-जफर और आदित्य रॉय कपूर-देव चौधरी के रोल में होंगे। फिल्म में संजय और माधुरी दीक्षित 22 साल बाद एक साथ नजर आ रहे हैं।
फिल्म प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में ढेर सारी बातें शेयर की थी जिसमें उन्होंने खुद की बायोपिक बनाए जाने पर इस एक्ट्रेस के उनका रोल करने की इच्छा जताई थी। वह संजय के साथ काम करने पर भी बोली थीं।
माधुरी ने कहा वह चाहती हैं कि अगर उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक बने तो उसमें आलिया भट्ट को उनका किरदार दिया जाए। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि इसके लिए आलिया को थोड़ा बहुत कथक भी सीखना पड़ेगा। माधुरी फिल्म में अपने नृत्य से भी जानी जाती हैं। कथक नृत्य में उन्हें महारत हासिल है। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान की संगत में ली।