वरुण धवन और नताशा दलाल अब पति-पत्नी बन चुके हैं। वरुण धवन ने पहले शादी की तस्वीरें साझा कीं अब वो अन्य सेरेमनी की तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। सोमवार को उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर मेहंदी कार्यक्रम की फोटोज साझा की हैं।
नताशा दलाल को Kiss करते दिखे वरुण धवन, साझा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
तस्वीर में वरुण धवन, नताशा को किस कर रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों आंखों में आंखें डाले एक दूसरे को देख रहे हैं। उनके प्यार को बयां करती इस तस्वीर पर प्रशंसक खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कई सितारों ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट्स किया है।
मेहंदी सेरेमनी में वरुण धवन और नताशा दलाल ने मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है। नताशा ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है वहीं वरुण धवन ने व्हाइट कलर की शेरवानी कैरी की। शादी में भी दोनों ने व्हाइट कलर को ही प्राथमिकता दी।
View this post on Instagram
तस्वीर में नताशा मेहंदी लगवा रही हैं। बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा हाथ में मेहंदी लगा रही हैं। तस्वीर में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
24 जनवरी को वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंधे। पहले ऐसी खबरें थीं कि दो फरवरी को वे मुंबई में रिसेप्शन देंगे हालांकि अब उनके चाचा अनिल धवन ने बताया कि रिसेप्शन का कोई प्लान नहीं है। एक वेबसाइट से बात करते हुए अनिल धवन ने कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है। होगा तो उसका डेट देखेंगे। हर कोई अपने अन्य कामों में व्यस्त है जो कुछ भी आपने सुना है वह सच नहीं है।' बीते सोमवार को सभी को अलीबाग स्थित वेन्यू से लौटते हुए देखा गया था।
शादी की सालगिरह पर सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखी ये बात