अभिनेता वरुण धवन की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। 24 जनवरी को वरुण अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ अलीबाग में सात फेरे लेंगे। कोरोना वायरस के चलते शादी बहुत सादगी से होने वाली है। घर के सिर्फ नजदीकी लोग और इंडस्ट्री के भी कुछ लोग शादी में शामिल हो पाएंगे। वरुण की शादी की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। वह अक्सर खास मौकों पर नताशा के साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कैसे शुरू हुई थी वरुण और नताशा की लव स्टोरी।
2 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : instagram/varundvn
वरुण धवन ने 2018 में पहली बार करण जौहर के शो में नताशा को डेट करने की खबरों को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि ‘मैं उसे डेट कर रहा हूं और हम एक कपल हैं। मैं उससे शादी का प्लान कर रहा हूं।‘ इस तरह वरुण और नताशा बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल बन गए। वरुण और नताशा छठी क्लास में पहली बार मिले थे। उस वक्त वह केवल अच्छे दोस्त थे। लंबे समय बाद उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।
3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
करियर के शुरुआती दिनों में वरुण धवन अपनी लव लाइफ का जिक्र नहीं करते थे लेकिन पैपराजी की नजरों से भला कौन बच सकता है। वरुण और नताशा कभी एयरपोर्ट पर तो कभी किसी दोस्त की पार्टी में साथ देखे गए। उसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की बातें कही जाने लगीं लेकिन तब तक वरुण ने हमेशा नताशा को अपनी अच्छी दोस्त बताया।
4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर के चैट शो व्हाट वूमेन वांट में वरुण धवन ने खुलासा किया था कि नताशा ने उन्हें तीन-चार बार रिजेक्ट कर दिया था। वरुण ने कहा था कि ‘डेटिंग करने से पहले नताशा ने तीन चार बार रिजेक्ट कर दिया लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी।‘ वरुण कहते हैं कि ‘छठी क्लास में मैंने पहली बार नताशा को देखा। 11वीं-12वीं तक हम दोस्त थे। हम मानेकजी कूपर स्कूल जाते थे। मैं रेड हाउस में था वह येलो हाउस में थी। हम साथ में बास्केट बॉल खेला करते थे। लंच ब्रेक के समय जब मैंने नताशा को चलते देखा तो उस पल मुझे उससे प्यार हो गया।‘
5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क से फैशन की पढ़ाई की है। ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने के बावजूद नताशा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।