फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine’s Day स्पेशल: अमृता सिंह ने पहली डेट में ही कर दिया था सैफ अली खान को KISS

Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Valentine’s Day SPECIAL, lOVE STORY OF SAIF ALI KHAN AND AMRITA SINGH
Valentine’s Day को दुनिया भर में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है। जहां ये त्यौहार एक तरफ दिलों के तार जोड़ता है तो दूसरी ओर दिल तोड़ता भी है। ऐसी ही कहानी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की भी है। आज भले ही दोनों के बीच तलाक हो चुका हो। मगर किसी वक्त सैफ ने उम्र की सीमाओ को तोड़ते हुए अपने से कई साल बड़ी अमृता से शादी कर ली थी।
Valentine’s Day SPECIAL, lOVE STORY OF SAIF ALI KHAN AND AMRITA SINGH
A
आइए जानते हैं इस पूर्व कपल के पहले डेट की कहानी। सैफ अमृता को पहनी नजर में ही पसंद करने लगे थे। लंबी जुल्फे और नवाबी लुक लिए सैफ की लड़कियां दीवानी थी। मगर छोटे नवाब का दिल तो अमृता सिंह पर अटक चुका था। पहली डेट के लिए अमृता ने सैफ को खूब पापड़ बेलवाएं। मजेदार बात यह है कि पहली मीटिंग में ही अमृता ने सैफ को किस कर लिया। ये सारी बातें सैफ ने सिमी ग्रेवाल के शो में बताई हैं।
Valentine’s Day SPECIAL, lOVE STORY OF SAIF ALI KHAN AND AMRITA SINGH
सिमी ग्रेवाल से बात करते हुए सैफ अली खान ने बताया कि अमृता घर पर ही डेट करना चाहती थीं। जब सैफ अमृता के घर पहुंचे तो वे मेकअप उतार रही थीं। बकौल सैफ अमृता ने उन्हें पहली डेट में ही किस कर दिया। सैफ ने पूरे दो दिन अमृता सिंह के घर में ही गुजारे। मगर दूसरे कमरे में। अगले कुछ महीनो तक डेट करने के बाद दोनों ने छिपकर शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine’s Day SPECIAL, lOVE STORY OF SAIF ALI KHAN AND AMRITA SINGH
13 साल तक साथ रहने के बाद साल 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया। दोनों के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं। हालांकि इसके बाद सैफ का नाम कई दूसरी एक्ट्रेसेज और मॉडल्स के साथ जुड़ा। मगर 16 अक्टूबर 2012 को 5 साल तक चले अफेयर के बाद सैफ ने करीना से शादी की। अब इनका एक प्यार सा बेटा है। जिसे दुनिया 'तैमूर' के नाम से जानती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed