कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के ठप्प होने के बाद एक और नया कॉमेडी शो 'कॉमेडी हाई स्कूल' इन दिनों चर्चा में है। खबर है कि इस शो में एक दिन दिखने के लिए सलमान खान ने करोड़ों रुपये की फीस ली है। इस शो में राम कपूर प्रिंसिपल का किरदार अदा करेंगे...
'द कपिल शर्मा शो' के बाद अब आ रहा एक और कॉमेडी शो, सलमान को एक दिन के मिले इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दंबग खान यानि की सलमान खान के तारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बता दें कि वे एक साल के अंदर तीन फिल्मों में नजर आएंगे और साथ ही सोनी चैनल पर जल्द आने वाले रियलिटी शो 'दस का दम' में भी दस्तक देंगे। लेकिन इससे पहले वे एक कॉमेडी शो में दिखाई देंगे।
On the set of comedy high school with the legend himself pic.twitter.com/tK9h35QAx9
जी हां बॉलीवुड और टीवी अभिनेता राम कपूर इस कॉमेडी शो में प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि सलमान शो के प्रोमो में मस्ती में दिख रहे हैं और शो का ग्रैंड प्रीमियर भी दबंग खान ने ही शूट किया है। यही नहीं सलमान खान इस नॉन फिक्शन शो के एक एपिसोड के चार करोड़ रुपये ले रहे हैं।
On the set of comedy high school on discovery JEET pic.twitter.com/6TQiK1VBG1
बता दें कि हर हफ्ते मशहूर सेलिब्रिटी शो में दिखाई देंगे। राम कपूर के अलावा इस शो में गोपाल दत्त, परितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता जैसे मंझे हुए कॉमेडियन भी नजर आएंगे। राम कपूर पिछले लंबे समय से टीवी से दूर थे और अब जब वह फिर से वापसी को तैयार हैं तो उनके फैंस उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं।
फिलहाल सलमान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह अली अब्बास जफर के साथ फिल्म भारत पर भी काम करेंगे। इतना ही नहीं वह फिल्म दबंग की तीसरी सीरिज में काम करते दिखाई देंगे। दबंग 3 को अरबाज खान डायरेक्ट करेंगे।