अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 47 साल से एक दूसरे के साथ हैं। 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी से शादी की थी। वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर अमिताभ और जया की तस्वीर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर जहां दोनों के शादी की है तो वहीं दूसरी शादी के सालों बाद किसी समारोह की। जया और अमिताभ का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर कराया था। इसके बाद 1973 में अमिताभ बच्चन और जया साथ-साथ 'जंजीर' फिल्म में नजर आए। दोनों शादी से पहले लंदन घूमना चाहते थे लेकिन हरिवंश राय बच्चन ने अमिताभ को इसकी इजाजत नहीं दी।
2 of 4
amitabh jaya
- फोटो : social media
अमिताभ ने अपने पिताजी से कहा था- 'मैं और जया लंदन जा रहे हैं। तब हरिवंश राय बच्चन ने कहा जया से शादी किए बगैर मैं तुम दोनों को लंदन जाने की इजाजत नहीं दे सकता। फिर क्या था दोनों की शादी हो गई। ये शादी बेहद सादे तरीके से हुई। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। एक सादे समारोह में 3 जून 1973 को अमिताभ और जया की शादी हुई थी।
3 of 4
amitabh jaya
- फोटो : social media
जया से शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें छपने लगी थीं। दोनों ने 'दो अनजाने' 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि दोनों ने कभी इस रिलेशन को नहीं माना। रेखा ने जहां सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में अपने और अमिताभ के रिश्ते पर बात की वहीं अमिताभ ने भी 1998 में ऐसा ही एक इंटरव्यू दिया। अमिताभ का ये इंटरव्यू बहुत खास माना जाता है।
4 of 4
amitabh, rekha, jaya
- फोटो : file photo
अमिताभ ने इस इंटरव्यू में रेखा से अफेयर के बारे में कहा था- वो मेरी साथी कलाकार थीं, मेरी को-स्टार थीं और जब हम साथ काम करते हैं तो जाहिर हैं कि हम मिलेंगे भी। सामाजिक नजरिए से देखा जाए तो हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। बस इतना ही है। अमिताभ ने कहा था- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि मैं उनके साथ रहने लगा हूं या फिर वो मेरे घर रहने के लिए आ गई हैं और कुछ लोगों का दावा था कि उनके पास उस घर की तस्वीरें भी थीं जहां पर मैंने उन्हें रखा था। लेकिन ये महज अफवाह थी।
कुछ इस तरह मनाया टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने वैलेंटाइन डे, ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीरें हो रही वायरल