भारतरत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लता जी का रविवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। अभिनेता शाहरुख खान भी लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। यहां पर शाहरुख खान ने दोनों हाथ जोड़कर लता मंगेशकर के लिए दुआ मांगी। इतना ही नहीं, वह यहां पर मास्क हाटकर फूंक भी मारते हैं, जिस वजह से अब शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों को शाहरुख खान का यूं लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के आगे फूंक मारना पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने शाहरुख खान का सपोर्ट किया है और उन्होंने शाहरुख खान को ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।
Urmila Matondkar: शाहरुख खान के समर्थन में आईं उर्मिला मातोंडकर, लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर हुए विवाद पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन