बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 10 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में 'बेवफा ब्यूटी' गाने के साथ कमबैक किया है। इस गाने में उर्मिला के तेवर देखकर लोगों को एक बार फिर से रंगीला गर्ल याद आ गईं। इस बीच उर्मिला ने बताया कि किसी भी डांस को करते वक्त वह किन चीजों का ध्यान रखती हैं।
उर्मिला ने कहा - 'महिला की अपनी एक अदा होती है और वह उसके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होता है। यह कभी भी गलत तरीके से प्रदर्शित नहीं होता है। तीखी अदाओं और अश्लीलता के बीच बहुत कम फासला होता है। यह सामने वाले शख्स पर निर्भर करता है कि वह क्या दिखाना चाहता है।'
इसके साथ ही उर्मिला ने कहा - 'मुझे नहीं लगता कि टॉप पर पहुंचने के लिए उस लाइन को पार करना पड़ेगा। मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं। मैंने जब भी परफॉर्म किया है वह अश्लील नहीं लगा। वहीं उर्मिला से जब 'बेवफा ब्यूटी' गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'गाने के बोल ने मुझे इंप्रेस किया था। लेकिन मैं कुछ और करना चाहती थी।'
उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मोशिन अख्तर से शादी कर ली थी। इसके बाद वो पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर हो गईं। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेस मैन और मॉडल हैं। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
उर्मिला की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'एमी' था। इसके बाद 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी ब्लैकमेल में बेवफा ब्यूटी गाने से की। आपको बता दें, इससे पहले भी उर्मिला कई आइटम नंबर कर चुकी हैं जिसमें हाय रामा, छम्मा छम्मा और रुकी रुकी गाना शामिल हैं।