'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर चार फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। मुंबई में जन्मीं उर्मिला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से डेब्यू किया। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी।
2 of 6
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा जगत में उर्मिला को फिल्म 'मासूम' से पहचान मिली। फिल्म में उनका गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। उर्मिला ने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। बतौर अभिनेत्री उर्मिला की पहली फिल्म निर्देशक एन चंद्रा के साथ 'नरसिम्हा' थी।
3 of 6
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
उर्मिला को असली पहचान साल 1995 में रिलीज हुई निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से मिली। फिल्म में उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। फिल्म में उर्मिला ने काफी बोल्ड सीन्स दिए। फिल्म के लिए उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया था।
4 of 6
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ 'सत्या', 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया' और 'भूत' जैसी फिल्मों में काम किया। एक ओर रामगोपाल वर्मा की वजह से उर्मिला के करियर को ऊंची उड़ान मिली लेकिन कहा जाता है उर्मिला को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बॉलीवुड के कई निर्देशकों ने उर्मिला को फिल्मो में लेने से मना कर दिया था। खबरों की मानें तो किसी वजह से जब रामू ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया तो फिर उर्मिला को कोई सहारा ना मिल सका। उर्मिला का पूरा फिल्मी करियर बर्बाद हो गया और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
5 of 6
urmila matondkar
- फोटो : social media
उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। इन दिनों उर्मिला अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर व्यस्त हैं।