सोशल मीडिया सेंसेशन ऊर्फी जावेद अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी आउटफिट्स से लेकर जान से मारने की मिल रही धमकी तक सभी मामलों को लेकर उर्फी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आए दिन अपने कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करने वाली उर्फी अक्सर अपने पास्ट रिलेशनशिप और एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती भी नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में है।
2 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले ही अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि हर बार की तरह इस बार उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस कलनावत पर ना ही हमला किया और ना ही निशाना साधा है। बल्कि इसके विपरीत एक्ट्रेस उनकी तारीफ करती नजर आ रही हैं। इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने पारस का एक वीडियो शेयर किया है, जो कलर्स के रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 का है।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Social Media
वीडियो में पारस अपनी डांसिंग पार्टनर श्वेता शारदा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने श्वेता और पारस की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- दोनों को झलक में देख बेहद अच्छा लग रहा है। वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा पारस कलनावत तुम्हें इस तरह आगे बढ़ते देख काफी गर्व हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में पारस को टैग करते हुए एक हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार है जब अपने रिलेशन के टूटने के बाद अभिनेत्री पारस की इस तरह तारीफ करती नजर आई हो, वरना इससे पहले उर्फी अक्सर किसी न किसी तरीके से अभिनेता पर निशाना साधते नजर आती रही हैं। बीते दिनों ही इंस्टाग्राम पर किए गए आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान भी उन्होंने पारस कलनावत को निशाने पर लिया था। दरअसल एक फैन ने उनसे पूछा था कि पीने का पानी छोड़ कर उनकी चमकती स्किन का राज क्या है? इस पर उर्फी ने जवाब दिया था कि एक टॉक्सिक आदमी को डेट करो। जितना ज्यादा टॉक्सिक लड़का होगा उतना ही रोएंगे और रोने के बाद जो ग्लो आता है, वह कहीं और से नहीं मिल सकता। उर्फी के इस जवाब के बाद यह माना जा रहा था कि उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पारस को निशाने पर लेते हुए टॉक्सिक बताया है। ऐसे में अब उनकी यह तारीफ इस ओर इशारा कर रही है यह कहना अभी मुश्किल है।
