फिल्मों के साथ-साथ साल 2024 ओटीटी के लिए भी धमाकेदार होने वाला है। इस साल एक से बढ़कर एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से लेकर 'शी' शामिल है, चलिए आपको ऐसे ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जो इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
2 of 5
मिर्जापुर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहली नाम पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का हैं, जो इस साल अपने तीसरे सीजन के साथ धमाल मचाएगी। फैंस को मिर्जापुर के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। यह सीरीज नवंबर 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पिछले दो भाग काफी सफल रहे थे।
3 of 5
खाकी चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम 'खाकी चैप्टर 2' की है। आईपीएस अमित लोढ़ा के जीवन पर बनी 'खाकी द बिहार चैप्टर' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया था। चर्चा है कि पहले पार्ट की ही तरह दूसरे पार्ट भी काफी दमदार होने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो खाकी चैप्टर 2 जून 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
4 of 5
राणा नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती स्टारर 'राणा नायडू' का सीजन 2 भी इस साल ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। इसके पहले सीजन को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। राणा नायडू में वेंकटेश दग्गुबाती भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसके रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
5 of 5
शी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगली वेब सीरीज शी है, जो अपने तीसरे सीजन के साथ इस साल ओटीटी पर तहलका मचाएगी। शी के पहले दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शी में काफी बोल्ड सीन भी देखने को मिले थे। अब इसके तीसरे पार्ट को अक्टूबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।