फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: दर्शकों को इस साल गुदगुदाती नजर आएंगी ये फिल्में, लिस्ट में अक्षय और विक्की की मूवीज भी शामिल

Sun, 31 Mar 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Mar 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Comedy Movies in 2024 Welcome to the Jungle Stree 2 Bad News Do Aur Do Pyaar
2024 में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हंसने को सबसे अच्छी दवाओं में से एक माना जाता है। भारत में बड़ी संख्या में कॉमेडी फिल्मों के शौकीन लोग मौजूद हैं। कॉमेडी शैली में महारत हासिल करना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म क्रू लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रही है। फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल दर्शकों को हंसाती नजर आएंगी।


Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह

Upcoming Comedy Movies in 2024 Welcome to the Jungle Stree 2 Bad News Do Aur Do Pyaar
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज

इस लिस्ट में पहला नंबर बैड न्यूज का है। फिल्म में विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में तीनों कलाकार अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

Upcoming Comedy Movies in 2024 Welcome to the Jungle Stree 2 Bad News Do Aur Do Pyaar
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री 2

स्त्री के हिट होने के बाद इसके दूसरे भाग का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और आपारशक्ति खुराना भी दिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे इसी साल 30 अगस्त को रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Comedy Movies in 2024 Welcome to the Jungle Stree 2 Bad News Do Aur Do Pyaar
दो और दो प्यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो और दो प्यार

दो और दो प्यार में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इस साल 19 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Upcoming Comedy Movies in 2024 Welcome to the Jungle Stree 2 Bad News Do Aur Do Pyaar
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल इस साल की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमे कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दर्शकों को इसमें कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed