फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Unlock one Chief minister Chandrasekhar Rao gave permission to South Cinema film industry for shooting

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को भी मिली काम शुरू करने की इजाजत, मानने होंगे सरकार के ये दिशानिर्देश

Tue, 09 Jun 2020 02:22 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 09 Jun 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Unlock one Chief minister Chandrasekhar Rao gave permission to South Cinema film industry for shooting
चंद्रशेखर राव - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लंबे लॉकडाउन के बाद आखिरकार सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को काम करने की छूट दे दी है। सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अब फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के निर्माता शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भली भांति जारी कर पाएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस फैसले का तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी किए गए एक आधिकारिक पत्र में कहा कहा गया है कि फिल्मों और टीवी की शूटिंग को सीमित कास्ट और क्रू के साथ शुरू किया जा सकता है लेकिन उसमें भी सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन


साथ ही फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन के काम को भी हरी झंडी दी गई है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी भी राज्य में सिनेमाघरों को खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। इसके लिए सरकार स्थितियां सामान्य होने तक का इंतजार करेगी। शूटिंग शुरू करने की इजाजत भले ही दे दी गई है लेकिन कोई भी आउटडोर शूट नहीं किया जा सकता। सभी फिल्मों की शूटिंग स्टूडियोज के अंदर ही मान्य होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Unlock one Chief minister Chandrasekhar Rao gave permission to South Cinema film industry for shooting
चंद्रशेखर राव - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी ने सरकार के इस फैसले पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि उनका यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हजारों लोगों को रोजी रोटी देने में सहायता करेगा। चिरंजीवी इससे पहले शूटिंग शुरू करने के लिए सरकार के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। ज्ञात है कि तेलंगाना के पड़ोसी कर्नाटक और केरला में पहले से ही शूटिंग यथावत चल रही थीं। हालांकि तमिल फिल्म इंडस्ट्री अभी भी बंद है।

हाल ही में कुछ तेलुगू फिल्मों की खूब चर्चा रही हैं जिसमें एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरआरआर' मुख्य है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ज्ञात है कि इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट को भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा चिरंजीवी की फिल्म 'आचार्य', अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा', वेंकटेश डग्गुबाती की फिल्म 'नारप्पा' और प्रभास की बिना शीर्षक वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी लाइन में हैं।

पढ़ें: करीब दो महीने बाद अपने माता- पिता के पास पहुंची सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed