{"_id":"5af2e4c74f1c1b86098b9271","slug":"unique-marriage-three-major-customs-are-not-done-in-sonam-kapoor-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ऐसी पंजाबी शादी, जिसमें न दूल्हा घोड़ी चढ़ा, न बारात आई...दुल्हन की विदाई भी नहीं हुई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ऐसी पंजाबी शादी, जिसमें न दूल्हा घोड़ी चढ़ा, न बारात आई...दुल्हन की विदाई भी नहीं हुई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी कर ली है। दोपहर को पहले ये दोनों पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। फिर देर रात मुबंई के लीला होटल में इनकी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ यहां पहुंचे। लेकिन इन सबके बीच ऐसी तीन घटनाएं इस शादी में ऐसी घटी जिसका शायद किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा...
Trending Videos
sonam kapoor and anand ahuja
इस ग्रैंड शादी में पहली चीज जो बेहद अलग हुई वह यह कि दूल्हा यानी की आनंद आहूजा घोड़ी पर सवार नहीं हुए। जबकि पंजाबी शादी में ऐसा आमतौर पर नहीं होता है। अगर यह शादी भारत के बाहर होती तो समझना आसान होता कि विदेश में सारे रीति-रिवाज निभाना मुश्किल होता। लेकिन देश में ही शादी देसी परंपरा के बीच न होने अटपटा लगता है।
sonam kapoor
दूसरी गौर करने वाली बात यह थी कि इस शादी में सोनम के घर पर कोई बारात नहीं आई जबकि ऐसा भी आमतौर पर किसी शादी में नहीं होता है। शादी सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह की हवेली में हुई और दोनों परिवार शादी से पहले ही यहां मौजूद थे। तो ऐसे में न कोई कहीं गया और न कोई कहीं से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wedding venue
तीसरी अनोखी बात जो देखने को मिली, वो यह थी कि सोनम कपूर की शादी के बाद विदाई नहीं हुई जबकि शादी के बाद लड़की अपने ससुराल जाती है। लेकिन यहां कुछ ऐसा नहीं हुआ। यहां लड़की की ससुराल ही नहीं गई। उल्टा आनंद आहूजा ही शादी के बाद अपने ससुराल में रहे।
विज्ञापन
anushka sharma
गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जब इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी तो वहां पर अनुष्का की बतौर विदाई हुई थी और वह रोईं भी थीं। वहीं सोनम कपूर अपनी शादी के बाद अपनी रिसेप्शन पार्टी में नांचती हुई दिखाई दीं।