इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी खस्ता चल रहा है। कमाई के मामले फिल्म निराश करती नजर आई है। वही, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म दर्शकों के मन से ही उतर गई है। ऐसा लग रहा है कि जान्हवी कपूर जैसे बड़े कलाकार के नाम पर भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों में नहीं आ रहे हैं। पिछले काफी दिनों से 'उलझ' की कमाई डांवाडोल चल रही है। आइए जानते है कि फिल्म ने सातवें दिन कितनी कमाई की है।
2 of 4
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
बता दें कि जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' भी अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' के साथ ही रिलीज हुई थी। सस्पेंस-थ्रिलर इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है। दोनों ही फिल्में डिजास्टर बन चुकी हैं। सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी 'उलझ' से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म की कमाई जिस तरह से बेपटरी हो रही है। इससे यही उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द फ्लॉप लिस्ट में जाती नजर आएगी।
3 of 4
उलझ रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें सातवें दिन की तो गुरुवार को फिल्म ने 31 लाख रुपये का कारोबार किया है। अब वीकएंड पर उम्मीद की जाती है कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, बात करें पिछले वीकएंड की तो फिल्म जान्हवी की फिल्म टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं हुई थी और सिनेमाघरों में भी दर्शक फिल्म देखने नहीं गए थे।
4 of 4
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
बता दें कि 'उलझ' ने अब तक कुल 7.06 करोड़ का कारोबार कर लिया। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया। अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में जान्हवी कपूर की फिल्म दर्शकों का कितना मनोरंजन करने में कामयाब होगी।
Double Ismart Vs Mr Bachchan: रवि तेजा और राम पोथिनेनी के बीच कांटे की टक्कर, रविवार को चलेगी पहली ‘मिसाइल’