दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के एक एपिसोड में हुए विवाद के कारण मामला तूल पकड़ रहा है। किशोर कुमार के एपिसोड से शुरु हुआ विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इस मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, किशोर कुमार के एपिसोड में अतिथि बनकर आए उनके बेटे अमित कुमार ने कहा था कि उनको ये एपिसोड पसंद नहीं आया। उनके इस बयान के बाद इंडियन आइडल के खिलाफ लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा। इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस मामले को लेकर कहा कि अगर उन्हें वो एपिसोड पसंद नहीं आया तो उन्हें वहीं टोकना चाहिए था। इसके बाद आदित्य नारायण को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने लगा। अब इस मामले में आदित्य के पिता और मशहूर गायक उदित नारायण ने अपने बेटे का बचाव किया है।
इंडियन आइडल 12: बेटे आदित्य के बचाव में उतरे उदित नारायण, शो के विवाद पर बोले- उसे जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 25 May 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन