बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) की मेकिंग से जुड़े तमाम किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में लोगों को अब भी जानकारी नहीं है। जैसे कि इस फिल्म की मेकिंग की जो फिल्म बनी, उसका निर्देशक कौन था? आपको ये जानकारी अब जानकार शायद हैरानी ही हो, लेकिन डीडीएलजे की मेकिंग के निर्देशक थे उदय चोपड़ा।
2 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
उदय चोपड़ा के मुताबिक डीडीएलजे की मेकिंग किसी हिंदी फिल्म के लिए ऐसा पहला मौका था। वह बताते हैं, ‘मुझे इस ’मेकिंग’ को निर्देशित करने की जिम्मेदारी उठाने को कहा गया। इंडस्ट्री में पहले कभी किसी ने ऐसा नहीं किया था, लिहाजा इस काम को शुरू करने और पूरा करने से पहले मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।'
3 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : File Photo
वह बताते हैं, ‘कैलिफोर्निया के फिल्म स्कूल से वापस आने के बाद मैंने फिल्ममेकिंग के एक इस पहलू पर हाथ आजमाने का फैसला किया और मुझे लगा कि मेरे लिए यह एक शानदार अवसर होगा। इसके लिए सबसे पहले हमें सेट के बहुत सारे फुटेज की जरूरत थी और उन दिनों डिजिटल कैमरे तो होते नहीं थे। तो हमने ये सारा फुटेज कैमरे के साथ लगे रहने वाले वीडियो असिस्ट के वीएचएस कैमरों से निकाला और ये फिल्म बनाई।'
4 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : file photo
उदय बताते हैं, "मुझे याद है कि सेट पर हमेशा मेरे एक हाथ में कैमरा और दूसरे हाथ में क्लैप मौजूद रहता था, साथ ही एक यूटिलिटी बेल्ट में मैं सभी बैटरी, चार्जिंग केबल और स्पेयर पार्ट्स अपने साथ रखता था। सभी लोग सेट पर मुझे ही देखा करते थे। मुझे इसका सबसे बड़ा फायदा यह मिला कि फिल्म के सभी आर्टिस्ट मुझसे काफी कंफर्टेबल हो गए थे क्योंकि मैं सेट पर उनके सामने मौजूद रहता था। इसी वजह से मैं कुछ बेहद इंटरेस्टिंग और इंटिमेट शॉट्स लेने में कामयाब रहा। उन दिनों हमने बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) को 'द मेकिंग' का नाम दिया था।”
5 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : File Photo
डीडीएलजे 10 फ़िल्मफेयर अवार्ड्स जीतने वाली अपने समय की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। 1995 में चार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ने भारत में 89 करोड़ रुपये कमाए जबकि भारत से बाहर के मार्केट में इसका कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये था। दुनिया भर में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 102.50 करोड़ रुपये था। उदय कहते हैं, “यह पहली ऐसी फ़िल्म थी, जिसके 'बिहाइंड द सीन्स' फुटेज को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। हमने उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट्स दिए थे, जिसकी मदद से चैनल ने एक स्पेशल शो तैयार किया था। फ़िल्म के 'मेकिंग' के प्रसारण के बाद हमें ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं और इससे यह बात साबित हो गई कि हमारी यह नई कोशिश दर्शकों को बेहद पसंद आई है।”