बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। उन्हीं की तरह उनके बेटे आरव भी काफी मस्ती-मजाक करते रहते हैं। ट्विंकल ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसे उनके बेटे ने खींचा है। इसके साथ जो कैप्शन लिखा है उसे पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ट्विंकल खन्ना पर भूत का साया, बेटे ने शयर की शैतानी हरकतों वाली फोटो
बता दें कि ट्विंकल ने एक धुंधली सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें भोर का अंधेरा नजर आ रहा है। इस तस्वीर में ट्विंकल की झलक तो दिख रही है, लेकिन उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। फोटो में ट्विंकल अजीब सी मुद्रा में खड़ी हैं।
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)
">http://
दरअसल आरव ने फोटो शेयर कर लिखा ‘पड़ोसियों ने ट्विंकल खन्ना पर चौंका देने वाला मामला दर्ज करवाया है कि उनपर किसी शैतान का साया है। बगीचे में उनकी शैतानी हरकतों को देखिए’। इस फोटो को शेयर करने के बाद ट्विंकल ने भी मजेदार रिएक्शन दिया। ट्विंकल ने लिखा कि ‘आपको दुश्मनों की क्या जरूरत है जब आपका बेटा ही फैमिली चैट पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दे। वैसे मैं उस समय एक्सरसाइज कर रही थी’।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विंकल खन्ना ने एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया था, जो उनके स्कूल से जुड़ा था।अपने स्कूल के दिनों वाले ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए ट्विंकल ने कहा था कि वह मेरी क्लास में पढ़ता था। हम साथ बैठते थे और एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वह बहुत अच्छा लड़का था। ट्विंकल ने ये भी कहा था कि एक बार हम दोनों एक दूजे में इतना खो गए थे कि स्कूल बंद हो गया था। उन्होंने कहा था ‘हम स्कूल के एक क्लासरूम में बंद हो गए थे। हमें खिड़कियों से बाहर निकला पड़ा था'।
बता दें कि ट्विंकल फिल्मों से दूर हैं और बिजनेस संभाल रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ट्विंकल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम फिल्में की हैं। शादी के बाद उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया था।