ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों से दूर ट्विंकल अब किताबें और आर्टिकल लिखने में व्यस्त हैं। उनके ट्वीट में उनका मजाकिया अंदाज साफ झलकता है। ट्विंकल 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अक्षय कुमार से उनकी शादी को 19 साल हो चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्विंकल ने शादी के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी जिसके बाद ही उन्होंने खिलाड़ी कुमार संग सात फेरे लिए।
2 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : instagram/twinklerkhanna
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय तो ट्विंकल को देखते ही फिदा हो गए थे। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदिकयां बढ़ीं। एक इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था कि उनका उन दिनों ब्रेकअप हो गया था और वह उस रिलेशनशिप को भुलाना चाहती थीं। उन्होंने फैसला किया कि वह कुछ दिनों एंजॉय करेंगी और फिर उन्होंने अक्षय कुमार को डेट करना शुरू किया।
3 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : instagram/akshaykumar
ट्विंकल और अक्षय 15 दिनों के शेड्यूल के दौरान आउटडोर शूट कर रहे थे। वह किताबें भी पढ़ के खत्म कर चुकी थीं और वहां टीवी भी नहीं था। ट्विंकल ने फैसला किया कि शूट खत्म होने के बाद वह अक्षय के साथ एंजॉय करेंगी। अक्षय कुमार के साथ ट्विंकल खन्ना की दो बार सगाई हुई थी। दरअसल अक्षय का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ने लगा था जिसकी वजह से पहली बार सगाई टूट गई थी। इससे ट्विंकल बेहद परेशान रहने लगी थीं।
4 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : instagram/twinklerkhanna
अक्षय शादी के लिए ट्विंकल खन्ना को लगातार मना रहे थे लेकिन वह राजी नहीं थीं। बाद में ट्विंकल ने एक अनोखी शर्त रख दी। अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ट्विंकल मेला फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। ट्विंकल को विश्वास था कि यह फिल्म जरूर चलेगी। उन्होंने मुझसे कहा था कि 'अगर यह फिल्म नहीं चलेगी तो वह उनसे शादी कर लेंगी।'
5 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया
- फोटो : instagram/twinklerkhanna
फिल्म फ्लॉप हो गई और ट्विंकल ने अक्षय को हां कह दिया। उधर इस शादी के लिए डिंपल कपाड़िया राजी नहीं थी। डिंपल को एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय समलैंगिक हैं। फिर क्या था डिंपल इस शादी के लिए तैयार नहीं हुईं । उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रखी कि दोनों को एक साल तक साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय एक साल तक साथ रहे और फिर 2001 में दोनों शादी के बंधन में बंधे।