{"_id":"5a30ffd54f1c1b60678c0f90","slug":"twinkle-khanna-biggest-challenge-to-all-politicians-on-sanitary-pads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेनेटरी नैपकिन पर ट्विंकल का सबसे बड़ा चैलेंज, जिसने भी सुना वो रह गया दंग ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेनेटरी नैपकिन पर ट्विंकल का सबसे बड़ा चैलेंज, जिसने भी सुना वो रह गया दंग
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 13 Dec 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते काफी दिनों से वो सेनेटरी नैपकिन को जीएसटी के कर के दायरे से मुक्त कराने की बात कह रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक इवेंट के दौरान सभी राजनेताओं को कुछ ऐसा करने के लिए कह दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
Twinkle Khanna
दरअसल, महिलाओं के मासिक धर्म से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें ट्विंकल के अलावा पैडमैन के नाम से मशहूर अरुणाचलम मुरुगनाथम भी मौजूद थे। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य पीरियड्स को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को लेकर खुलकर बात करना था।
पढे़ं- विराट-अनुष्का ही नहीं, बॉलीवुड की इन शादियों में भी खेला गया HIDE & SEEK
पढे़ं- विराट-अनुष्का ही नहीं, बॉलीवुड की इन शादियों में भी खेला गया HIDE & SEEK
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने इस मुद्दे पर सभी पुरुष राजनेताओं को एक दिन के लिए इसका इस्तेमाल करने की चुनौती दीं। उन्होंने कहा कि अगर सभी राजनेता सेनेटरी नैपकिन का इत्तेमाल एक दिन के लिए कर लेंगे तो ये सभी जगह आसानी से मिलने लगेगा।
पढे़ं- ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस के लिए खुशखबरी... साथ आ रहे हैं 9वीं बार
पढे़ं- ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस के लिए खुशखबरी... साथ आ रहे हैं 9वीं बार
विज्ञापन
विज्ञापन
Arunachalam Muruganantham
आपको बता दें कि मुरुगनाथम ने एक मशीन बनाई है जिसकी मदद से कम कीमत पर पैड बनाना संभव है। इसके लिए उन्हें पद्म पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। यहां तक की ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का भी जिक्र किया है। इसी पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अगले साल 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: गौरी की 'सौतन' बनते-बनते हितेन की दुश्मन बनी अर्शी, लिया ऐसा बदला याद रखेंगे
पढे़ं- Bigg Boss 11: गौरी की 'सौतन' बनते-बनते हितेन की दुश्मन बनी अर्शी, लिया ऐसा बदला याद रखेंगे