फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MIFF 2022: 'टर्न योर बॉडी टू द सन' ने जीता सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओजस्वी शर्मा विजेता

Sat, 04 Jun 2022 07:04 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 04 Jun 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Turn your body to Sun wins best documentary award at MIFF 2022 Ojaswee Sharma is national winner
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक सोवियत युद्ध कैदी की अविश्वसनीय कहानी बताने वाली डच डॉक्यूमेंट्री फिल्म "टर्न योर बॉडी टू द सन" ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2022 (Mumbai International Film Festival 2022) में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के लिए प्रतिष्ठित स्वर्ण शंख पुरस्कार जीता है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार की शाम यहां सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित समापन समारोह में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्मों के लिए मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के शीर्ष पुरस्कार वितरित किए। इस पुरस्कार में एक स्वर्ण शंख, एक प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के फिल्ममेकर ओजस्वी शर्मा की फिल्म ‘एडमिटेड’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।

Turn your body to Sun wins best documentary award at MIFF 2022 Ojaswee Sharma is national winner
समारोह में पुरस्तार प्राप्त करते विजेता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अलियोना वैन डेर होर्स्ट द्वारा निर्देशित, 'टर्न योर बॉडी टू द सन' तातार वंश के एक सोवियत सैनिक की अविश्वसनीय जीवन कहानी को प्रकाश में लाती है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों ने पकड़ लिया था। उसकी डायरी के साथ-साथ विभिन्न व्यक्तिगत और सार्वजनिक अभिलेखों और रजिस्टरों के माध्यम से, उसकी बेटी सना अपने पिता के जीवन के बारे में पता लगाने का प्रयास करती है ताकि वह यह समझ सके कि जिसे वह एक बच्चे के रूप में जानती थी वह व्यक्ति क्या था। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की जूरी ने इस फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म निर्माता ने द्वितीय विश्व युद्ध की व्यक्तिगत कहानियों को इस तरह से फिर रचा है कि वह दर्शकों के विचार सोचने को मजबूर करता है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पनामा, दक्षिण कोरिया और यूके की 18 वृत्तचित्र फिल्में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2022 के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में शामिल थीं।
Turn your body to Sun wins best documentary award at MIFF 2022 Ojaswee Sharma is national winner
समारोह में पुरस्तार प्राप्त करते विजेता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिक्शन- 'साक्षात्कारम' (मलयालम) और 'ब्रदर टोल'
शॉर्ट फिक्शन श्रेणी में मलयाली फिल्म 'साक्षात्कारम' ने डेनमार्क के फरो आइलैंड्स के गुडमुंड हेल्म्सल की फिल्म 'ब्रदर टोल' के साथ रजत शंख पुरस्कार का साझा किया। सुदेश बालन की ‘साक्षात्कारम’ (मलयालम) दर्शकों को अपनी प्यारी पत्नी की मृत्यु का शोक मनाने वाले एक व्यक्ति के आंतरिक संघर्ष और मोक्ष की खोज की यात्रा में ले जाने के लिए प्रेरित करती है। यह एक बहुत ही मार्मिक और भावनात्मक कहानी जो धार्मिक सरहदों को पार करके मानवता को मजबूत करती है जिसके लिए फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लघु फिक्शन फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म निर्माता सुदेश बालन आईआईटी बॉम्बे में आईडीएस स्कूल ऑफ डिजाइन में संचार डिजाइन संकाय के सदस्य हैं। फिरोजr भाषा की फिल्म 'ब्रदर टोल' अपने बड़े भाई के अचानक चले जाने के बाद अपने नाजुक रिश्ते को बचाने के लिए दो भाइयों के संघर्ष को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Turn your body to Sun wins best documentary award at MIFF 2022 Ojaswee Sharma is national winner
प्रिंस इन ए पेस्ट्री शॉप को मिला सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म का खिताब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- 'प्रिंस इन ए पेस्ट्री शॉप' (पोलैंड)
पोलिश फिल्म निर्माता कटारजीना एगोप्सोविच निर्देशित 'प्रिंस इन ए पेस्ट्री शॉप' ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म के लिए रजत शंख जीता। 'प्रिंस इन ए पेस्ट्री शॉप' आनंद के बारे में एक हास्य कहानी है। यह एक दार्शनिक दृष्टांत है जिसमें एक युगल एक कैफे में केक खा रहा है। यह दृष्टांत न मिलने वाले आनंद के मायावी मुद्दों को छूता है जो प्रत्येक के दिल के करीब है। 'क्लोज्ड टू द लाइट' इतालवी फिल्म निर्माता निकोला पिओवेसन द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म है जिसने इस समारोह में 'प्रमोद पति - मोस्ट इनोवेटिव / एक्सपेरिमेंटल फिल्म' का पुरस्कार जीता। निकोला पिओवेसन को एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ 1,00,000 रुपये नकद पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
Turn your body to Sun wins best documentary award at MIFF 2022 Ojaswee Sharma is national winner
समारोह में पुरस्कार प्राप्त करते हुए विजेता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'हू सेज द लेप्चा आर वैनिशिंग?’ को विशेष उल्लेख
इसके अलावा मधुलिका जलाली की फिल्म 'घर का पता' और अभुयदया खेतान की फिल्म डिवीजन द्वारा निर्मित 'हू सेज द लेप्चा आर वैनिशिंग?’ ने अंतर्राष्ट्रीय जूरी का विशेष उल्लेख पाया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2022 की अंतरराष्ट्रीय जूरी में जाने-माने वन्यजीव फिल्म निर्माता एस नल्लामुथु, ईरानी मूल की फ्रांसीसी वृत्तचित्र फिल्म निर्माता मीना रेड, फ्रांसीसी फिल्म निर्माता जीन पियरे सायर, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता पत्रकार और लेखक अनंत विजय और इजरायली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed