बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के डांस, एक्टिंग और फिटनेस का हर कोई कायल है। अभिनेता इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं और खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। 48 साल की उम्र में भी अभिनेता अपनी फिटनेस से हर किसी को मात देते हैं। वहीं, वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करते रहते हैं। ऋतिक अपने फैंस के लिए इंस्पिरेशन हैं और ऐसे में वह अभिनेता का फिटनेस सीक्रेट भी जानना चाहता हैं। तो चलिए बताते हैं आपको अभिनेता का फिटनेस सीक्रेट जिसे फॉलो कर आप भी फिट हो सकते हैं।
Tuesday Fitness: 48 साल की उम्र में भी गजब के फिट दिखते हैं ऋतिक रोशन, जानें क्या है अभिनेता की फिटनेस का राज
यह है फिटनेस सीक्रेट
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अभिनेता हर फिल्म में अपनी बॉडी पर भी बहुत मेहनत करते हैं। अभिनेता की मस्कुलर फिजीक के लिए उनके फिटनेस ट्रेनर उनकी डाइट और वर्कआउट पर काफी ध्यान देते हैं। फिटनेस के लिए अभिनेता की डेडीकेशन और मोटिवेशन ही उनका सीक्रेट है। इसके अलावा वह अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं और कभी बाहर भी जाते हैं, तो उनका कुक भी साथ जाता है। कुक उनकी डाइट के हिसाब से खाना देता है और वह पार्टियों से भी दूर रहते हैं।
ये वर्कआउट रूटीन करते हैं फॉलो
ऋतिक रोशन सबसे पहले एक से डेढ़ घंटे तक वॉर्म अप करते हैं, जितना समय किसी का पूरा वर्कआउट सेशन होता है, उनता अभिनेता खुद की बॉडी को वॉर्म करने में ही लगाते हैं। इतना वॉर्मअप करने से चोट लगने के चांस बहुत कम रहते हैं और मोबिलिटी भी बढ़ जाती है। वॉर्मअप और वर्कआउट लगभग ढाई घंटे तक करने के बाद वह स्ट्रेचिंग करते हैं। शाम को वेट ट्रेनिंग के दौरान वह अपने दो बॉडी पार्ट्स पर फोकस रखते हैं।
बदलती रहती है डाइट
रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन की डाइट उनके फिल्मों के कैरेक्टर के हिसाब से बदलती रहती है। अभिनेता के फिटनेस ट्रेनर के एक इंटरव्यू के दौरान 'विक्रम वेधा' स्टार अभी नॉर्मल डाइट ले रहे हैं और मस्कुलर बॉडी के लिए वह हाई प्रोटीन और हाई कार्ब डाइट लेते हैं।
यह डाइट करते हैं फॉलो
ऋतिक रोशन ब्रेकफास्ट में 8 अंडों के साथ दो मल्टीग्रेन टोस्ट और एक अवोकाडो लेते हैं। लंच में वह ब्राउन राइस, चिकन और सलाद लेते हैं। वहीं, स्नैक्स में वह नट्स और प्रोटीन शेक को प्री-वर्कआउट और पोस्ट वर्कआउट मील के तौर पर लेते हैं। डिनर में वह कार्ब का सेवन नहीं करते। वह एग व्हाइट, चिकन, सलाद, मटन और फिश खाते हैं।