{"_id":"5eb401b58ebc3e9048061a81","slug":"truth-of-salman-khan-starrer-radhe-your-most-wanted-bhai-on-digital-platform-releasing-in-250-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: 'राधे' का दाम 250 करोड़ रुपये लगने का ये है असली सच, सलमान के मैनेजर ने बताई हकीकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: 'राधे' का दाम 250 करोड़ रुपये लगने का ये है असली सच, सलमान के मैनेजर ने बताई हकीकत
रोहिताश सिंह परमार, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 07 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से ढाई सौ करोड़ रुपये का ऑफर मिला है, यह खबर बाहर आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री गुरुवार को पूरे दिन हड़बड़ाई सी दिखी। सलमान खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं तो लोग परेशान इस बात से भी हुए कि अगर इतनी बड़ी फिल्म सीधे ओटीटी पर चली जाएगी तो फिर सिनेमाघरों का तो भविष्य ही खतरे में पड़ जाएगा।
2 of 5
Radhe
- फोटो : social media
इस बारे में अमर उजाला ने जब सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल से बात की तो उन्होंने एक हिंदी अखबार का नाम लेते हुए कहा, 'मैंने सिर्फ इतना कहा था कि अगर कोई ऑफर आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। बाकी सारी बातें जो भी सामने आ रही हैं, वह सब निराधार हैं।'
3 of 5
Radhe
- फोटो : amar ujala mumbai
'तो क्या सलमान की इस फिल्म को ढाई सौ करोड़ रुपये में ओटीटी पर रिलीज होने की बात चल रही थी? ये सवाल पूछने पर जॉर्डी कहते हैं, 'हमारे पास कोई ऑफर जब आया ही नहीं तो पैसे की बात तो आ ही नहीं सकती। अब यह ढाई सौ करोड़ रुपये का जो आंकड़ा सामने आया, वह कहां से आया है? यह मुझे नहीं पता। मैंने इस बारे में कोई बात नहीं कही।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
जॉर्डी का कहना है कि अभी तो फिल्म पूरी भी नहीं हुई है तो इसके रिलीज होने की बात कहां से आ रही है। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद हम सबसे पहले आसपास की स्थिति का विश्लेषण करेंगे। उसके बाद हम इस फिल्म को कहां रिलीज करना है, इस पर फैसला लेंगे। अभी तो हमारी फिल्म पूरी नहीं हुई है। पता नहीं कि कब इसकी शूटिंग शुरू होगी? कब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा होगा? तब जाकर इसकी रिलीज पर हम बात कर सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि जॉर्डी ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। मैं कह रहा हूं कि फिल्म पूरी होने के बाद हम पहले स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद फैसला करेंगे कि हम इसे सिनेमाघरों में रिलीज करें या फिर ओटीटी पर।' प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।