तीन तलाक पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैंसले का एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी ने स्वागत किया है। पायल ने ट्वीट के जरिए अपनी इस खुशी को लोगों के साथ बांटा है। पायल ने एक सफेद कार्ड पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए लिखा है 'आई एम हिंदुस्तान, आई एम हैप्पी'।
2 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : self
पायल ने यह भी लिखा है कि 70साल से हम सभी इस दर्द को झेल रहे थे। कोई भी हमें कभी भी बिना हमारे भविष्य की चिंता किए बगैर छोड़ देता था। तीन तलाक पर जो फैसला आया है मैं उससे बहुत खुश हूं। यह मुस्लिम औरतों के साथ न्याय है, जिसके लिए उनको एक लंबे समय तक जंग लड़नी पड़ी है।
पायल ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस को घेरने की कोशिश भी की है। उन्होंने लिखा है कि नेहरू-गांधी फैमिली ट्री के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज भी मुस्लिम और पारसी थे। इसी वजह के चलते कांग्रेस पार्टी तीन तलाक के कानून को पास नहीं होने दे रही थी। अब वह तीन तलाक पर अपनी क्या राय देंगे। 'क्या वह खुश हैं या फिर उदास'।
4 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : self
एक्ट्रेस पायल अक्सर देश में चल रहे मुद्दों को लेकर ट्वीट करती रहती हैं। गौरतलब है कि पायल ने कुछ दिन पहले केरल में गो हत्या को लेकर भी ट्वीट किया था। जिसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हुई थी। उन्होंने लिखा था कि केरल में गौ हत्या बैन नहीं है।
मेरी सभी केरलवासियों और वहां के नेताओं से प्रार्थना है कि हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाना सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान भी आपको ऐसी ही सजा देगा। ईश्वर एक है और आप किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा सकते हैं।