संजीव कुमार हिंदी सिनेमा के ऐसे अभिनेता थे, जिनका लोहा हर कोई मानता था। 'आंधी', 'मौसम', 'नमकीन', 'अंगूर', 'सत्यकाम', 'मौसम', 'आंधी', 'दस्तक', 'कोशिश', 'नौकर', 'नमकीन', 'अंगूर', 'आशीर्वाद', 'चरित्रहीन', 'नया दिन नई रात', 'पति-पत्नी और वो' जैसी तमाम बेहतरीन फिल्में कर उन्होंने सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई थी। महान अभिनेता दिलीप कुमार भी उनके अभिनय की तारीफ करते थे। बतौर लीड हीरो उन्होंने 1965 में बनी फिल्म 'निशान' से अपने करियर की शुरुआत की। ‘शोले’ फिल्म में ठाकुर का किरदार उनकी एक्टिंग से अमर हो गया।
हरीभाई कहते थे करीबी लोग
अभिनेता संजीव कुमार का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था और करीबी लोग उन्हें हरीभाई कहते थे। उनका जन्म गुजरात में हुआ था। आज संजीव कुमार की 83वीं जयंती है। संजीव कुमार ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत इप्टा के स्टेज से की थी।
2 of 7
संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत इप्टा के स्टेज से की थी। इसके बाद वे इंडियन नेशनल थिएटर से जुड़ गए थे।संजीव कुमार बचपन से ही अभिनेता ही बनना चाहते थे। इसलिए फिल्मों तक पहुंचने का उनका सफर कोई इत्तेफाक नहीं था।उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से हुई लेकिन बतौर लीड एक्टर वह फिल्म निशान में नजर आए।
3 of 7
हेमा मालिनी और संजीव कुमार
- फोटो : ट्विटर
संजीव कुमार ने अपने जीवन में कई अभिनेत्रियों से रोमांस किया। शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी को दिल देने की खबरें सुर्खियों में बनी रहीं फिर हेमा का कथित इनकार और उनका आजीवन कुंवारा रहना, अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का उनको दिल देना, फिर सुलक्षणा पंडित का आजीवन कुंवारा रहना, सब कुछ संजवी कुमार के जीवन में घटित होता चला गया।
4 of 7
संजीव कुमार
- फोटो : Social Media
संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। जैसे फिल्म कोशिश में पति का रोल, अनामिका में प्रेमी का किरदार, शोले में ससुर का रोल और सिलसिला में भाई का रोल।
5 of 7
Sholay
- फोटो : Social Media
फिल्म 'शोले' में संजीव कुमार ने जो ठाकुर का रोल निभाया था उसे धर्मेन्द्र करना चाहते थे। लेकिन हेमा मालिनी से रोमांस के चक्कर में उन्होंने जिद छोड़ दी। और इतिहास गवाह है ठाकुर के रोल के कारण संजीव कुमार को आज तक याद किया जाता है।