हिंदी सिनेमा ही नहीं सिनेमा की हर भाषा में लता मंगेशकर का नाम उतने ही आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है, जितना कि मुंबई सिनेमा में। ताउम्र उन्होंने हर गाना नंगे पैर ही रिकॉर्ड किया। स्टूडियो उनके लिए मंदिर रहा, और वह संगीत की पुजारी। स्टूडियो के बाहर ही चप्पल उतार देने की उनकी आदत का उनके बाद के कई गायकों व संगीतकारों ने भी अनुसरण किया। उनकी गायिकी का अनुसरण करने वाली गायिकाओं की तादाद भी ज्यादा है। शोखियों से शरारतों तक, प्रेम से विरह तक और वैराग्य से भजन तक, जिंदगी का हर रस उनके गानों में है। लेकिन, कितने गाने? लता मंगेशकर ने अपने करियर में कुल कितने गाने गाए, आइए इसका पता लगाते हैं...
2 of 7
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विकीपीडिया ने फैलाया भ्रम
लता मंगेशकर के निधन के अगले दिन तमाम अखबारों ने अपने पहले पन्नों पर उनके गानों की संख्या के साथ आकर्षक शीर्षक लगाए। लेकिन, हर शीर्षक गलत और हर शीर्षक का स्रोत, गूगल का विकीपीडिया। तो शुरूआत वहां से करते हैं जहां से ये विवाद शुरू हुआ। बात 1974 की है, जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लता मंगेशकर को ऐसे गायक के रूप में मान्यता देने का एलान किया जिसके पास दुनिया में सबसे ज्यादा 25 हजार गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड है। ये उन दिनों की बात है जब लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी में रॉयल्टी के मसले को लेकर ठनी हुई थी। रफी ने इस दावे के मुकाबले अपना दावा पेश कर दिया कि उन्होंने 28 हजार गाने गाए हैं।
3 of 7
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आधे दशक तक चला पत्राचार
बताते हैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने विवाद खड़ा होने पर दोनों पक्षों से अपने गानों की सूची पेश करने को कहा। चार पांच साल तक पत्राचार चलता रहा और जब दोनों पक्ष अपने अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने से चूक गए तो ये प्रविष्टि किताब से हटा दी गई। साल 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आशा भोसले का नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड कराने वाली गायिका के तौर पर जब दर्ज हुआ तो उनके गानों की संख्या रही, 11 हजार। अब ये रिकॉर्ड दक्षिण भारतीय गायिका सुशीला पुलापका के नाम है 17 हजार से ऊपर गाने रिकॉर्ड करने का।
4 of 7
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘गंधार स्वर यात्रा’ की संख्या
लौटकर फिर लता मंगेशकर पर आते हैं। विश्वास नेरूरकर नामक एक बहुत ही वरिष्ठ व चर्चित शोधार्थी है जिन्होंने हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज गायकों मोहम्मद रफी, मुकेश और लता मंगेशकर आदि के गानों का संकलन किया है। विश्वास नेरूरकर का गीत-संग्रह ‘लता मंगेशकर: गंधार स्वर यात्रा’ के रूप में प्रकाशित हुआ और इसमें उन्होंने 1945 से लेकर 1989 के बीच गाए लता मंगेशकर के गानों का संग्रह किया। इस संकलन में यह संख्या 5066 बताई जाती है। उसके बाद से नए और खोजे गए पुराने गानों की संख्या बढ़कर उनके करीबियों के मुताबिक 5328 ही हो सकी है।
5 of 7
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘लता समग्र’ क्या कहती है..
एक और किताब है, सुमन चौरसिया की। ‘लता समग्र’ नामक इस किताब में भी लता मंगेशकर के 2014 तक गाए गानों की सूची है। इस किताब के मुताबिक लता मंगेशकर ने जो गाने गाए उनमें हिंदी फिल्मी गाने 5328, गैर फिल्मी गाने 198, अप्रकाशित गाने 127, मराठी 405, बंगाली 206, संस्कृत 24, गुजराती 48, पंजाबी 69, दूसरों के गाए गानों के संस्करण 38 और अन्य 48 शामिल हैं। इन गानों की कुल संख्या 6550 बताई जाती है। लेकिन, एक किताब में गानों की संख्या पांच हजार के करीब और दूसरी किताब में लता मंगेशकर के गानों की संख्या सात हजार के करीब तो फिर ये 30 हजार या उससे ऊपर के गानों की संख्या आई कहां से?