{"_id":"612687df8ebc3e79bc3b7ed5","slug":"top-news-prakash-raj-remarried-and-ed-summons-rakul-preet-singh-rana-daggubati-in-connection-with-drugs-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: प्रकाश राज ने की दोबारा शादी और ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती समेत को ईडी का समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: प्रकाश राज ने की दोबारा शादी और ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती समेत को ईडी का समन
Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश राज, पोनी वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने दोबारा अपनी पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) संग शादी रचाई है। 24 अगस्त को प्रकाश राज और पोनी वर्मी की शादी को 11 साल पूरे हुए हैं और इसी मौके पर उन्होंने फिर से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से अपने बच्चों के सामने दूसरी बार शादी की है। प्रकाश राज ने अपनी फैमिली संग कई तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
महेश मांजरेकर
- फोटो : instagram/maheshmanjrekar
अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की तबीयत अब ठीक है। उन्होंने हाल ही में मूत्राशय के कैंसर की सर्जरी करवाई थी। मांजरेकर ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से घर लौट आये हैं। उनके स्वास्थ्य में अब पहले से सुधार है और सर्जरी भी सफल रही है। उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए फिल्म निर्माता सुदेश मांजरेकर ने कहा कि महेश अब अच्छे हैं। फिट और एकदम ठीक हैं। उन्होंने कहा, ''हां, उन्होंने तीन महीने पहले मूत्राशय के कैंसर की सर्जरी करवाई थी। मुझे पता है कि किसी को इसके बारे में पता नहीं था।''
हेल्थ अपडेट: कैंसर सर्जरी कराकर घर लौटे महेश मांजरेकर, स्वास्थ्य में पहले से सुधार
हेल्थ अपडेट: कैंसर सर्जरी कराकर घर लौटे महेश मांजरेकर, स्वास्थ्य में पहले से सुधार
पवनदीप राजन
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने वाले पवनदीप राजन पर तोहफों की बौछार हो रही हैं। अभी हाल ही में पवनदीप राजन को सरकार ने कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। पवनदीप राजन ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए फेमस रियलटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम किया। उनको प्राइज में चमचमाती कार और 25 लाख रुपये मिले।
उपलब्धि: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, सीएम धामी ने किया एलान
उपलब्धि: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, सीएम धामी ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती और रकुलप्रीत
- फोटो : instagram
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं और निर्देशकों को समन जारी किया है। इस क्रम में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा, पुरी जगन्नाथ सहित 10 अन्य कलाकारों से पूछताछ की जाएगी। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने छह सितंबर को रकुल प्रीत सिंह, आठ सितंबर को बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती, नौ सितंबर को तेलुगु अभिनेता रवि तेजा और 31 सितंबर को निर्देशक पुरी जगन्नाथ को तलब किया है। रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा या पुरी जगन्नाथ को आरोपी नहीं बनाया गया है।
ड्रग्स मामला: चार साल पुराने मामले में ईडी ने रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती समेत कई सेलेब्स को किया तलब
ड्रग्स मामला: चार साल पुराने मामले में ईडी ने रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती समेत कई सेलेब्स को किया तलब
विज्ञापन
करण जौहर, सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें मौत को लेकर कुछ बातें कहीं गई हैं। इसे पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि करण को किसी की मौत का बेहद अफसोस है। नोट तेजी से वायरल हो रहा हैं, क्योंकि लोगों को नोट पढ़ने के बाद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह की याद सता रही है।
सोशल मीडिया: 'लोग गुजर जाते हैं, हम कौन सा जिंदा हैं', क्या करण जौहर को आ रही है सुशांत की याद
सोशल मीडिया: 'लोग गुजर जाते हैं, हम कौन सा जिंदा हैं', क्या करण जौहर को आ रही है सुशांत की याद