{"_id":"61253b0a8ebc3e887b79fa42","slug":"top-news-jawan-who-stopped-salman-khan-at-airport-confiscated-and-manoj-bajpayee-against-krk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले जवान का फोन जब्त और केआरके के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मनोज वाजपेयी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले जवान का फोन जब्त और केआरके के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मनोज वाजपेयी
Wed, 25 Aug 2021 12:01 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चेकिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। दरअसल, सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगा है और अधिकारियों द्वारा उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उन्हें मीडिया से बातचीत करने के खिलाफ भी चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने घटना के संबंध में ओडिशा के एक मीडिया संस्थान से बातचीत की थी, जिसके बाद उन पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगा है और संबंधित विभाग द्वारा उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
सहारा करीमी
- फोटो : Instagram
अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले के बाद वहां की महिलाओं को काफी कुछ सहन करना पड़ रहा है। दुनियाभर में लोग अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। अफगानिस्तान के निवासी को तालिबान के कब्जे के बाद अपना देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। हर व्यक्ति दूसरे देश जाकर वहां पर पनाह ले रहा है। तालिबान के आते ही वहां की महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रही हैं। इस बीच अफगानिस्तान की मशहूर फिल्ममेकर सहारा करीमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
तालिबानियों का खौफ: काबुल की सड़कों पर भागती नजर आईं फिल्ममेकर, खत लिखकर बयां किया अफगानिस्तान का हाल
तालिबानियों का खौफ: काबुल की सड़कों पर भागती नजर आईं फिल्ममेकर, खत लिखकर बयां किया अफगानिस्तान का हाल
रितेश देशमुख और सोनू सूद
- फोटो : PTI
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर पार्टी ने अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए एक खास रणनीति तैयार की है। पार्टी ने आलाकमान को सुझाव दिया है कि महापौर पद के लिए उम्मीदवारों का एलान चुनाव से पहले ही कर दिया जाए। सिर्फ इतना ही नहीं, यह भी सुझाव दिया गया है कि महापौर के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख, मॉडल मिलिंद सोमन और कोरोना काल में लोगों की मदद को लेकर सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सोनू सूद जैसे प्रतिष्ठित नामों पर विचार किया जाए।
बीएमसी चुनाव: सोनू सूद और रितेश देशमुख हो सकते हैं मेयर के उम्मीदवार, सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बनाई खास योजना
बीएमसी चुनाव: सोनू सूद और रितेश देशमुख हो सकते हैं मेयर के उम्मीदवार, सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बनाई खास योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा भोसले
- फोटो : Instagram
महान गायिका आशा भोसले ने सोमावर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉम क्रूज के उनके रेस्तरां में खाना खाने पर अपनी खुशी जाहिर की। टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल 7 की बर्मिंघम में शूटिंग कर रहे हैं। 87 वर्षीय आशा भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉम क्रूज की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मिशन: इम्पॉसिबल अभिनेता ‘आशा’ रेस्तरां के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
टॉम क्रूज ने खाया आशा भोसले के रेस्तरां में खाना, गायिका ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टॉम क्रूज ने खाया आशा भोसले के रेस्तरां में खाना, गायिका ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
विज्ञापन
कमाल राशिद खान-मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मंगलवार यानी 24 अगस्त को इंदौर की एक अदालत में क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, आरोप है कि केआरके ने कथित तौर पर अभिनेता के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। इस बात की जानकारी मनोज के वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी।
केआरके की बढ़ीं मुश्किलें: मनोज बाजपेयी ने दर्ज कराई मानहानि की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला?
केआरके की बढ़ीं मुश्किलें: मनोज बाजपेयी ने दर्ज कराई मानहानि की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला?