कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और मशहूर इंफ्लुएंसर फैजल शेख का हाल ही में ब्रेकअप हो चुका है। वैसे तो इन्होंने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया। लेकिन दोनों की नजदीकियां, हमेशा साथ दिखना बताता था कि जन्नत और फैजल रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की, साथ ही फैजल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि यह जोड़ा भी अब अलग हो चुका है। इनके अलावा कुछ और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं, जिनके ब्रेकअप हाल-फिलहाल चर्चा में रहे हैं।
Celebrity Breakups: जुदा हो गए दो दिल, तमन्ना भाटिया के अलावा इन सितारों का भी हुआ ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
बॉलीवुड में रिश्ते बनते हैं, टूटते हैं। आए दिन किसी ना किसी सितारे के ब्रेकअप की खबर सुनने को मिलती है। हाल ही में कई सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप चर्चा में रहे। जानिए, इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन