फिल्मी दुनिया सामने से जितनी चकाचौंध से भरी नजर आती है इसके पर्दे के पीछे की सच्चाई उतनी ही काली है। ग्लैमर की इस दुनिया अपनी पहचान बनाने में लोग इतने मशगूल हो जाते हैं कि ख्वाहिश पूरी करने की चाहत में काफी आगे निकल जाते हैं। बॉलीवुड एक बार फिर सेक्स रैकेट जैसे बदनुमा दाग का शिकार हो चुका है।
हैदराबाद के एक होटल में हुए सेक्स रैकेट के भांडाफोड़ में पकड़ाई युवतियों में एक एक्ट्रेस तमिल सिनेमा में काम करती है तो दूसरी बंगाली टीवी सीरियल्स में। पॉश बंजारा हिल्स इलाके के फाइव स्टार होटलों में शनिवार रात छापा मारा गया था। वैसे ये पहला मौका नहीं जब बॉलीवुड-टॉलीवुड की एक्ट्रेसेज सेक्स रैकेट में फंसी हैं...जानिए ऐसे ही 6 एक्ट्रेसेज के बारे में...
श्वेता बसु प्रसाद साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। 2002 में शबाना आजमी की फिल्म मकड़ी और इकबाल में छोटी बच्ची के किरदार से सभी का दिल जीत लेने वाली श्वेता को इससे जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। श्वेता भी साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित इलाके के एक होटल से सेक्स रैकेट में पकड़ाई थीं। इसके बाद श्वेता बसु ने स्टार प्लस के सीरियल ‘चन्द्र नंदिनी’ में नजर आईं। इन दिनों वो चंद्र नंदिनी में लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आ रही हैं।
9 जनवरी 2014 को मुंबई में एक आईएएस ओपी गुप्ता के घर छापेमारी के दौरान एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। चौंकाने वाली बात ये थी कि रैकेट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मिस्टी मुखर्जी चला रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्लू फिल्म की सीडियां बरामद की थीं और मिस्टी मुखर्जी भी आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।
'चलते-चलते' और 'ओम शांति ओम' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस ऐश अंसारी को 5 नवंबर , 2013 को रंगे हाथ जिस्मफरोशी करते हुए पकड़ा गया। जोधुपर के राइकाबाग रोड स्थित एक होटल में तीन अन्य महिलाओं के साथ धर लिया गया। बताया जाता है कि ऐश अंसारी से जुड़ा यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन ऑपरेट होता था।