भारत फिल्म उद्योग में कई बड़े सितारे हैं, जिनमें सभी की संपत्ति करोड़ों में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अमीर कौन सा स्टार है। 2025 में, भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ साउथ के भी कई नामी स्टार्स के नाम शामिल हैं। कोई आलीशान घरों के मालिक हैं तो किसी को संपत्ति विरासत में मिली है। आइए आपको बताते हैं भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं के बारे में की उनकी 2024 की सलाना कमाई कितनी रही।
2 of 11
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं। किंग खान की कुल नेटवर्थ सुनते ही आपके होश जरूर उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख की नेटवर्थ लगभग 7,300 करोड़ रुपये है। कमाई की बात करें तो शाहरुख कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा फिल्में, विज्ञापन, स्टेज शो से भी तगड़ी कमाई करते हैं।
3 of 11
जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamjuhichawla
जूही चावला
जूही चावला प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। उनकी अधिकांश संपत्ति रियल एस्टेट और मनोरंजन निवेश से आती है, जिससे वह 2024 में भारत की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूही की नेटवर्थ 4600 करोड़ रुपये है।
4 of 11
नागार्जुन अक्किनेनी
- फोटो : एक्स iamnagarjuna?
नागार्जुन अक्किनेनी
नागार्जुन अक्किनेनी भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में 50 करोड़ रुपये का शानदार घर और 200 करोड़ रुपये की कीमत का 22 एकड़ का विशाल फिल्म स्टूडियो हैं। इनके अलावा, उनके पास हैदराबाद और मुंबई में भी कई संपत्तियां हैं। नागार्जुन फिल्म निर्माण कंपनी अन्नपूर्णा स्टूडियो के सह-मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागार्जुन की नेट वर्थ 3310 रुपये करोड़ है।
5 of 11
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
बॉलीवुड दबंग सलमान खान प्रोडक्शन हाउस, फिल्म, विज्ञापन और स्टेर शो के आलावा भी कई अलग-अलग माध्यम के जरिए कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की नेटवर्थ 2900 करोड़ रुपये है।