बॉलीवुड सुपरस्टार्स के फैन्स उनकी लाइफ को फॉलो करते हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। उनकी तरह जीना चाहते हैं। कुछ सुपरस्टार्स के लाइफ की हर बात पब्लिक डोमैन में होती है, पर कुछ स्टार अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखते हैं। हम ऐसे ही सुपरस्टार्स की सुपर वाइव्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों...
नील नितिन मुकेश: नील नितिन मुकेश की हॉट वाइफ का नाम रुकमिनी है। दोनों की शादी इसी साल हुई है। रुक्मिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर दूर तक तालुक्क नहीं रखती, पर नील नितिन मुकेश की तीन पीढ़ियां इसी बॉलीवुड से पूरी दुनिया में पहचान बनाई।
चंकी पांडे: करीब 4 दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय चंकी पांडे की वाइफ के बारे में लोग नहीं जानते। उनकी पत्नी का नाम भावना है। दोनों की शादी साल 1988 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। रायसा पांडे, अनन्या पांडे। अनन्या पांडे बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार हैं।
मनोज वाजपेई: मनोज वाजपेई की पत्नी नेहा इसी इंडस्ट्री से हैं। शबाना रजा असली नाम है। बॉबी देओल के साथ साल 1998 में करीब फिल्म से डेब्यू किया। दोनों ने साल 2006 में शादी की और एक बेटी के पैरेंट हैं। मनोज वाजपेई की पत्नी ने कई फिल्मों में काम किया, पर शादी के बाद से वो लो प्रोफाइल लाइफ जी रही हैं। मनोज अपने पर्सनल लाइफ को पब्लिक डोमैन में कभी नहीं लाते।
जॉन अब्राहम: बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने सभी को चौंकाते हुए साल 2014 में बैंकर प्रिया सचदेव से शादी कर ली। जॉन अब्राहम से शादी से पहले प्रिया सचदेव का नाम फाइनेंसियल वर्ल्ड में ही थी। प्रिया बॉलीवुड से दूर रहती थी, हालांकि अब कभी कभार पार्टीज में दिख जाती हैं।