बॉलीवुड की फिल्मों के बाद अब उत्तराखंड में साउथ की बड़ी बजट फिल्मों की भी शूटिंग होगी। इस संबंध में साउथ के फेमस डायरेक्टर वम्सि पैदिपल्ली ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की।
2 of 4
trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
डायरेक्टर वम्सि पैदिपल्ली ने उत्तराखंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा जाहिर की है। बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग जून 2018 में की जाएगी। इस संबंध में डायरेक्टर वम्सि पैदिपल्ली, प्रॉड्यूसर किशोर बाबू, साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू और अभिनेत्री पूजा हेगड़े अगले महीने उत्तराखंड आंएगे।
उत्तराखंड में शूटिंग की परमिशन देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद कहा है। इस प्रतिनिधि मंडल में बॉलीवुड क्रिएटिव प्रॉड्यूसर सुमित अदलखा और अभिनेता रती शंकर त्रिपाठी भी मौजूद थे।
वम्सि टॉलीवुड फिल्म निर्देशक हैं। इन्होंने ब्रैंडवनाम, येवदु और ओपिरी जैसी साउथ ही सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। ओपिरी फिल्म के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।