सलमान की मां ने 77 की उम्र में किया इंस्टाग्राम डेब्यू
सलमा खान का 77 की उम्र में इंस्टाग्राम डेब्यू और कपिल के शो में सिद्धू की वापसी, ये हैं पांच खबरें
CAA और NRC के खिलाफ कोंकणा सेन समेत बांग्ला कलाकार बोले
देश भर में नागरिकता कानून को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। एक बड़ा तबका इसका विरोध कर रहा है तो वहीं कई जगह इसके समर्थन की आवाज भी सुनाई देती हैं। सीएए पर सबसे पहले असम में विरोध शुरू हुआ था जो अब पूरे देश में फैल चुका है। खास तौर पर दिल्ली में। कई राज्यों में विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतर आए हैं और सरकार से कानून के वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें: CAA और NRC के खिलाफ कोंकणा सेन समेत बांग्ला कलाकार बोले- 'हम कागज नहीं दिखाएंगे'
विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में विन डीजल एक सुपर हीरो के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक और किरदार देखने के लिए दर्शक फिल्म की घोषणा के समय से ही उत्साहित थे। सामने आए ट्रेलर में वह एक सिपाही के तौर पर नजर आते हैं जिसकी मौत हो जाती है लेकिन नैनो टेक्नोलॉजी के सहारे वह फिर से वापस आ जाते हैं।
पढ़ें: विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन-रोमांच-टेक्नोलॉजी का दिखा फुल डोज
शो से निकलते ही हिमांशी ने शहनाज पर किया खुलाया
पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना रियलिटी शो बिग बॉस 13 से निकलने के बाद भी सुर्खियों में रहती हैं। वह बिग बॉस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। हिमांशी खुराना ने इस बार शहनाज को लेकर बड़ी बात बोली है। बिग बॉस 13 में आने से पहले से ही शहनाज और हिमांशी एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन दुश्मनी की वजह से। बिग बॉस 13 में भी इन दोनों के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। ऐसे में अब हिमांशी ने शहनाज पर हैरान करने वाली बात बोली है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: शो से निकलते ही हिमांशी ने किया खुलाया, बताया शहनाज ने कैसे की उनकी जिंदगी बर्बाद
एक साल बाद कपिल के शो में होने जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री
'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह पर बीते एक साल से नजर आ रही हैं। शो में कपिलअक्सर सिद्धू की जगह लेने को लेकर कमेंट करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि कपिल शो में आए मेहमानों के सामने भी अर्चना पर कोई न कोई टिप्पणी कर देते हैं जिसका कनेक्शन सीधे सिद्धू से जुड़ा होता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से खुलासा हुआ है कि अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री होने वाली है।
पढ़ें: एक साल बाद कपिल के शो में होने जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, अब क्या करेंगी अर्चना?