इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तिल्लोतामा शोम (Tillotama Shome) को सोशल मीडिया पर उनके फैन ने शादी का अजीबो गरीब प्रस्ताव दिया है। शादी का ये प्रस्ताव तिल्लोतामा ने अपने फैंस के साथ भी साझा किया है। लेकिन आपको इस मैरिज प्रपोजल को पढ़ने के बाद हंसी जरूर आ जाएगी।
इरफान खान की फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस को मिला शादी का अजीबो-गरीब प्रस्ताव, यूजर्स बोले- 'कर लो शादी, लड़का हीरा है हीरा'
तिल्लोतामा शोम को उनके इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, क्या तुम मुझसे जिंदगी भर के लिए शादी करोगी? मैं वर्जिन और शाकाहारी लड़का हूं, जो आरएनए 16 सीक्वेंस मेल वर्जिनिटी टेस्ट, लाई डिटेक्टर नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए हमेशा तैयार है।'
अपने फैन के इस मैसेज को साझा करते हुए तिल्लोतामा शोम ने लिखा- 'ये कैसा शाकाहारी मजाक है भाई, नो थैंक्स बाय बाय टाटा बाटा अलविदा।' तिल्लोतामा के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब मजे लिए।
ये कैसा शाकाहारी मज़ाक हैं भाई? No thanks. Bye bye Tata bata alvida।
A post shared by Tillotama Shome (@tillotamashome) on
एक यूजर ने लिखा- 'शादी कर लो, लड़का हीरा है हीरा।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'इसी ने तगड़ा नशा किया है।' एक अन्य ने लिखा- 'अरे भाई पहले कोविड-19 का टेस्ट करवाओ और उसे भी अपनी इस लिस्ट में लिखो।'
बता दें इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में तिल्लोतामा शोम ने एक एजुकेशन कंसलटेंट का रोल किया था। इसके पहले वह इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' और 'किस्सा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तिल्लोतामा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।