बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और दिशा पाटनी संग ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियों बटोरीं। वहीं, अब टाइगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर की फिटनेस को फैंस काफी पसंद करते हैं और आलम यह है कि एक उनकी एक छोटी सी क्लिप भी सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो जाती है। इसके साथ ही पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स भी खूब आते हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे भी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में वह रेसिंग ट्रैक पर हैं और दौड़ लगा रहे हैं। इसके साथ टाइगर ने लिखा, 'अपनी ही दौड़ दौड़ रहा हूं।'

3 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में टाइगर श्रॉफ का रेस को जीतने का जुनून उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वह इस जज्बे के साथ ही रेस में हिस्सा लेकर अन्य लोगों के साथ दौड़ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए दौड़ में आगे निकल जाते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप तो सब कुछ कर सकते हो भाई', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत बढ़िया टाइगर।'
4 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगे। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे,जो 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।