फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर की आपबीती, 'मां की एक गलती से घर का सारा फर्नीचर बिक गया था, मैं जमीन पर सोता था'

Wed, 04 Sep 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff talk about his family financial condition says Our furniture was sold off one by one
ayesha shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बना रहे हैं । अब उनकी अगली फिल्म 'वॉर' है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे । फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था । इसके अलावा वो दिशा पाटनी के साथ रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । हाल ही में टाइगर ने एक इंटरव्यू में उस वक्त के बारे में बताया जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था । 
tiger shroff talk about his family financial condition says Our furniture was sold off one by one
tiger shroff - फोटो : social media
जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में टाइगर ने बताया कि उनकी मां आयशा के बैनर तले बनी फिल्म 'बूम' के फ्लॉप होने के बाद परिवार को बेहद आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था।यहां तक कि उनके घर का फर्नीचर बिक चुका था। इसके चलते उन्हें जमीन पर सोना पड़ता था । 
tiger shroff talk about his family financial condition says Our furniture was sold off one by one
Tiger Shroff - फोटो : file photo
साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' में अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर और जैकी श्रॉफ ने काम किया था । ये कटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म भी थी । इसकी प्रोड्यूसर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ थीं। थिएटर में आने से पहले ही ये फिल्म लीक हो गई थी । इसके बाद ये बुरी तरह फ्लॉप भी हुई । उस समय टाइगर 11 साल के थे लेकिन अपने घर की आर्थिक स्थिति को समझ रहे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff talk about his family financial condition says Our furniture was sold off one by one
Tiger Shroff
टाइगर कहते हैं, 'मुझे याद है कि कैसे एक के बाद एक हमारा पूरा फर्नीचर बिक गया था। जिन चीजों को देखकर मैं बड़ा हो रहा था, वो गायब हो गईं। फिर मेरा बेड भी चला गया। मैंने जमीन पर सोना शुरू किया। यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था।' टाइगर की मानें तो उनके पैरेंट्स ने 'बूम' के साथ जो एक्सपेरिमेंट किया था, वह उन्हें भारी पड़ा। 
विज्ञापन
tiger shroff talk about his family financial condition says Our furniture was sold off one by one
tiger shroff
टाइगर ने 2014 में कृति सेनन के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो बॉक्सऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद वे 'बागी' सीरीज की दो हिट फिल्में दे चुके हैं। आखिरी बार वो 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' में दिखाई दिए थे, जो बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। उनकी अगली फिल्म 'वॉर' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

संजू बाबा के साथ इसलिए जैकी श्रॉफ ने की प्रस्थानम, बेटे टाइगर को लेकर कह दी ये बड़ी बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed