{"_id":"5d6f592a8ebc3e016b6ae400","slug":"actress-brishti-roy-files-complaint-after-escort-service-poster-shows-in-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस को कॉल गर्ल बता ट्रेन में लगा दिए पोस्टर, आने लगे फोन तो दर्ज करवानी पड़ी FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस को कॉल गर्ल बता ट्रेन में लगा दिए पोस्टर, आने लगे फोन तो दर्ज करवानी पड़ी FIR
'बोउ कोथा काओ', 'तुमै अमै मिले', 'सुबर्णलता' और 'भूमिकन्या' जैसे बांग्ला टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस बृष्टि रॉय के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से वह बहुत परेशान हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से उनके पास अलग-अलग नंबरों से पुरुषों के कॉल आ रहे हैं और उनसे भद्दी बातें कर रहे हैं। मामला गंभीर है।
2 of 4
बृष्टि रॉय
- फोटो : social media
दरअसल कोलकाता की लोकल ट्रेन्स, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर बृष्टि रॉय के पोस्टर लगे हैं इस पोस्टर में उनका नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा है। लेकिन ये विज्ञापन पोस्टर किसी टीवी सीरियल के नहीं बल्कि एस्कॉर्ट सर्विस के विज्ञापन के हैं। लोग उन्हें लगातार फोन कर उनका रेट पूछ रहे हैं।
3 of 4
बृष्टि रॉय
- फोटो : social media
इस पोस्टर में लिखा है, 'क्या आप परेशानी में हो? क्या आपको रातों को नींद नहीं आती है? क्या आपकी बीवी आपसे दूर है? चिंता मत कीजिए, आ जाइए मेरे पास, मैं बृष्टि रॉय, चार्जेस- 20,000' एक्ट्रेस ने बताया कि पोस्टर में उनका मोबाइल नंबर देकर लिखा गया है कि अकेले लोग रात को इस नंबर पर कॉल करें। इस मामले से परेशान एक्ट्रेस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Brishti Roy
- फोटो : social media
एक्ट्रेस ने बताया- 24 अगस्त की शाम 4.30 बजे पहला कॉल आया था। शुरू में उन्होंने सोचा कि उनके पास स्पैम कॉल आया होगा। अचानक ताबड़तोड़ इस तरह के कॉल आने लगे। उन्होंने सारे नंबरों को ब्लैक लिस्ट में डालना शुरू कर दिया। मेरे दोस्त ने एक दिन सियालदह-लक्ष्मीकांतपुर लोकल में मेरा पोस्टर देखा तो वह हैरान रह गया। उसने तुरंत मुझे इस बारे में बताया और फिर मैंने थाने को सूचित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।