जैकी श्रॉफ के बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं, तहलका मचा देती हैं। इस बार उन्होंने अपने भाई टाइगर के साथ फोटो पोस्ट की है। टाइगर श्रॉफ आजकल जिम में बहुत पसीना बहा रहे हैं। इसका असर उनकी बॉडी पर भी दिख रहा है। उनकी छोटी बहन कृष्णा अपने भाई के जिम में जाकर उनकी तस्वीरें खींच रही हैं।
टाइगर आने वाली फिल्म बागी के लिए अपने शरीर पर मेहनत कर रहे हैं। टाइगर की मेहनत को देखते हुए माना जा सकता है, कि फिल्म में अपने शरीर से वो सबको चौंका देंगे। कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें पोस्ट की हैं। कृष्णा पापा जैकी श्रॉफ के साथ भी लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।
3 of 5
krishna shroff
- फोटो : file photo
हालांकि वो अपनी तस्वीरों को लेकर लगातार विवाद भी खड़े करती रहती हैं। हाल ही में भी ऐसा देखने को मिला था। कृष्णा अपने टॉपलेस फोटशूट को लेकर चर्चा में आई थीं। उनके ये फोटो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुई।
4 of 5
Krishna Shroff
- फोटो : social media
फोटशूट के बाद कृष्णा श्रॉफ की कुत्ते के साथ नहाते हुए तस्वीरें सामने आई, लेकिन इसके बाद भी ये मामला रुका नहीं। अपने ब्राजीली मूल के ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी कृष्णा फोटो पोस्ट करती रहती हैं।
5 of 5
Krishna Shroff
- फोटो : social media
इसको लेकर उनके परिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कृष्णा के फोटो सामने आने के बाद जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ को भी सफाई देनी पड़ी थी।