बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्सर दिशा के फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। ऐसी ही एक दिशा की वायरल फोटो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने कमेंट किया है।
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर दिखाए एब्स, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया ये कमेंट
दरअसल दिशा पाटनी ने 14 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दिशा काफी बिंदास अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिशा मुस्कारती दिख रही हैं और साथ ही अपने एब्स भी दिखा रही हैं। वहीं दिशा के इस फोटो को करीब 15 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
View this post on Instagram
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। कृष्णा ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बॉडी।' वहीं इसके साथ ही कृष्णा ने कमेंट में आग के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। दिशा के फोटो के साथ ही साथ कृष्णा के कमेंट भी सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में दिशा पाटनी ने अपना यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया था। अपने चैनल पर वो अपने फैंस के लिए वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर भी अपने डांसिंग और एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज शेयर करती हैं।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने फोटो-वीडियो को लेकर दिशा सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी उनके कई फोटोज- वीडियोज वायरल हो चुके हैं। वहीं बात दिशा के फिल्मी करियर की करें तो उनकी आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ भारत थी और उनकी अगली फिल्म मलंग है।