इन दिनों 'लैक्मे फैशन वीक 2017' की धूम है। बड़-बड़े सितारे इस फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आए। फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप पर जो कुछ हुआ वो किसी ने सोचा भी नहीं था।
VIDEO: ब्वॉयफ्रेंड टाइगर ने कान में कहा कुछ ऐसा, रैंप वॉक किए बिना ही वापस लौट गईं दिशा पटानी
दरअसल, मनीष मल्होत्रा के कपड़ों में रैंप वॉक करने के लिए टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी पहुंचे थे। पहले टाइगर ब्लैक ब्लेजर और डेनिम में रैंप पर गए। उन्होंने फोटो ग्राफर को पोज दिए और वापस चल दिए।
पढ़ें- कैटरीना से भी कहीं ज्यादा बोल्ड हैं उनकी छोटी बहन इजाबेल, MMS स्कैंडल में फंस चुका है नाम
फिर दिशा रैंप पर आईं लेकिन टाइगर ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कान में उनसे कुछ कहा। इसके बाद दिशा रैंप पर चलने की जगह नीचे उतर गईं और वापस चली गईं। जानें आखिर क्या कहा था टाइगर ने दिशा से...
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम पर चल रहे वीडियो के अनुसार,
दिशा ने शो के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शिमर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। वो इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इससे पहले वो रैंप वॉक कर पातीं, उन्हें टाइगर श्रॉफ ने रोक दिया।
दरअसल, रैंप शीशे का था। जिस पर अगर दिशा चलतीं तो वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो जातीं और उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता। टाइगर ने रैंप पर चलते हुए ये सब पहले ही चेक कर लिया था।