स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के सेट पर टाइगर श्रॉफ शूटिंग के दौरान काफी असहज हो गए...
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को जब टाइगर शूटिंग के लिए एफआरआई की बिल्डिंग में गए तो वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ इतनी हो गई कि गार्ड को वहां से भीड़ को खदेड़ना पड़ा।
टाइगर श्राफ ब्लू जींस, व्हाइट हाफ टी शर्ट और ब्लू हुड पहने हुए थे। उन्हें कांधे पर बैग टांगकर रफ लुक में बिल्डिंग में घूमना था। इस दौरान जब वे कैमरे के सामने आए तो वे इस टेक को दे ही नहीं पाए। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए उन्होंने 12 टेक का समय लिया।
4 of 5
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
सेट पर भीड़ इतनी ज्यादा इकट्ठी हो गई कि, टाइगर चाह कर भी शूट पर कांस्नट्रेट नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद जब वहां से भीड़ को हटाया गया तो तब जाकर उन्होंने शूट पूरा किया।
बता दें कि, धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही करण जौहर की इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म की पूरी टीम यहां देहरादून के एफआरआई में शूट कर रही है। वहीं उन्हें देखने के लिए उनके फैंस भी दिनभर यहां उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते रहते हैं।