80 के दशक में एक्शन और रोमांटिक हीरो के रूप में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ ही उनके बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। जैकी श्रॉफ को अभिषेक बच्चन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी है।
Jackie Shroff Birthday: टाइगर ने किया पिता जैकी श्रॉफ को बर्थडे विश, अभिषेक बच्चन ने भी दी जन्मदिन की बधाई
आयशा श्रॉफ ने दी बधाई
जैकी की तस्वीरों को साझा करते हुए आयशा ने एक प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे दयालु दिल वाले इंसान को जन्मदिन मुबारक हो! आप एक सबसे अच्छे बेटे और सबसे प्यारे पिता हैं।" उन्होंने इस पोस्ट में अपने बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ को भी टैग किया। पोस्ट की पहली तस्वीर जैकी के एक पुराने फोटोशूट की है। दूसरी फोटो में वह अपने दिवंगत पिता काकुभाई श्रॉफ के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं और आखिरी तस्वीर उनके बच्चों कृष्णा और टाइगर के बचपन की है।
कमेंट्स में मिल रही बधाई
आयशा की पोस्ट पर सुनीता कपूर ने कमेंट करते हुए कहा, "हैप्पी बर्थडे।" एक प्रशंसक ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे जैक जी। आप एक अच्छे इंसान हैं और उम्मीद है कि आप सभी से जल्द ही मुलाकात होगी।" एक अन्य ने कहा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर। आपने हमेशा बहुत सारे लोगों को प्रेरित किया है। हम सभी आपसे प्यार करते हैं सर।"
टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जैकी की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया और लिखा, "बेस्ट डैड को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। भगवान आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। आशा है कि मैं इस साल आपको थोड़ा और गौरवान्वित कर पाऊं, जिस तरह से मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है।"